ये भी पढें –
एमपी के 12 जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी, यहां बरसेंगे बादल रात में नीचे गिरा पारा
बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। हवा की वजह से रात का न्यूनतम तापमान नीचे गिरा। यह बुधवार को 23 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से दो डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। यह उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके निकटवर्ती क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर के ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके अलावा दो ट्रफ भी सक्रिय हैं। इस वजह से बीते सोमवार से ही कुछ स्थानों पर मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है।
बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
1, 2 व 3 मई को जबलपुर सहित संभाग के डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि(Hailstorm) भी हो सकती है।