scriptभाजपा पार्षद का निर्वाचन शून्य घोषित, कांग्रेस बोली एफआइआर हो, भाजपा-रेकॉर्ड में जालसाजी | MP BJP : Election of BJP councillor declared void, Congress said FIR | Patrika News
जबलपुर

भाजपा पार्षद का निर्वाचन शून्य घोषित, कांग्रेस बोली एफआइआर हो, भाजपा-रेकॉर्ड में जालसाजी

MP BJP : हनुमानताल वार्ड की पार्षद कविता रैकवार का निर्वाचन शून्य घोषित होने के बाद जहां भाजपा बचाव की मुद्रा में है

जबलपुरMay 03, 2025 / 12:25 pm

Lalit kostha

MP BJP

MP BJP

MP BJP : हनुमानताल वार्ड की पार्षद कविता रैकवार का निर्वाचन शून्य घोषित होने के बाद जहां भाजपा बचाव की मुद्रा में है, जबकि मनोवैज्ञानिक जीत के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। नगर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवार राखी सराफ को निर्वाचित घोषित करने और कविता रैकवार पर एफआइआर किए जाने की मांग रखी। पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि जिन राजस्व अधिकारियों ने कविता रैकवार को जाति प्रमाण पत्र जारी किया है उनकी भी जांच होनी चाहिए।

भाजपा पार्षद ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र से जीता चुनाव, 5 साल के लिए अयोग्य घोषित

MP BJP

MP BJP : झूठ को सच साबित करने में पूरी पार्टी

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने कहा कि झूठ को सच साबित करने में पूरी पार्टी लगी रही। नामांकन के समय ही उनके जाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठाए थे। सत्ता के दबाव में अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। किंतु राखी सराफ और रज्जू सराफ ने हार नहीं मानी और वे इस लड़ाई में जीते।
MP BJP

MP BJP : रेकॉर्ड में जालसाजी का आरोप

वहीं, कविता रैकवार ने जिला शिक्षाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है। उसमें स्कूल के दाखिला-खारिज रेकॉर्ड में जालसाजी का आरोप लगाया है। विधायक लखन घनघोरिया निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा के कई नेताओं ने जाति बदलकर चुनाव लड़े हैं। शहर सहित प्रदेश के कई नेताओं के केस आज भी चल रहे हैं। इस दौरान कौशल्या गोंटिया, दिनेश यादव, मुकेश सराफ, राजेश सोनकर, अयोध्या तिवारी, कमलेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

MP BJP : दाखिला खारिज में की गई है गड़बड़ी

वहीं भाजपा पार्षदी छिनने के आदेश को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर का कहना है कि कांग्रेस तो अपने मन का संविधान बनाने पर अमादा है। ऐसे कैसे किसी उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा। सोनकर ने आरोप लगाया कि जिस कविता रैकवार ने पढ़ाई की है, उसे कौन चलाता है यह सभी जानते हैं। उनके दाखिला खारिज रेकॉर्ड में छेड़छाड़ की गई है। कमिश्नर का आदेश मिलने पर उसका अध्ययन किया जाएगा। उसके उपरांत निर्वाचन शून्य करने के आदेश को चुनौती दी जाएगी।

Hindi News / Jabalpur / भाजपा पार्षद का निर्वाचन शून्य घोषित, कांग्रेस बोली एफआइआर हो, भाजपा-रेकॉर्ड में जालसाजी

ट्रेंडिंग वीडियो