scriptCG Election 2025: त्रिस्तरीय चुनाव के लिए दोनों प्रमुख पार्टियां महिलाओं पर कर रही फोकस, शहर के 124 मतदान केंद्र में होगी वोटिंग | CG Election 2025: More focus on women voters in panchayat elections | Patrika News
जगदलपुर

CG Election 2025: त्रिस्तरीय चुनाव के लिए दोनों प्रमुख पार्टियां महिलाओं पर कर रही फोकस, शहर के 124 मतदान केंद्र में होगी वोटिंग

CG Election 2025: शहर के वार्डों में चल रहे चुनावी प्रचार में भी महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। वार्डों की महिला कार्यकर्ताओं को महिला वोटरों को साधने की जिम्मेदारी दी जा रही है।

जगदलपुरFeb 04, 2025 / 11:46 am

Laxmi Vishwakarma

CG Election 2025
CG Election 2025: निकाय और पंचायत के चुनाव इस बार एक साथ हो रहे हैं। चुनावों के बीच महिलाओं का महत्व बढ़ चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिले में शहर से लेकर गांव तक में महिला वोटरों की संख्या अधिक है। जगदलपुर नगर निगम की बात करें तो यहां पर 52 हजार 852 महिला वोटर हैं जबकि पुरुष वोटर 47 हजार 557 हैं। इसी तरह बस्तर नगर पंचायत में 4133 महिला और 3643 पुरुष वोटर हैं।

CG Election 2025: महिला कार्यकर्ताओं को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

बात करें पंचायत चुनाव की तो 2 लाख 67 हजार 929 महिला वोटर है तो वहीं 2 लाख 44 हजार 43 पुरुष वोटर हैं। यह आंकड़ें सभी राजनीतिक दलों के लिए बेहद अहम हैं। दोनों प्रमुख पार्टियां भी इसी आंकड़े के साथ चुनावी प्रचार को आगे बढ़ा रहे हैं। शहर के वार्डों में चल रहे चुनावी प्रचार में भी महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। वार्डों की महिला कार्यकर्ताओं को महिला वोटरों को साधने की जिम्मेदारी दी जा रही है। महिलाओं के लिए चुनावी प्रचार से इतर कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।

शहर के 124 मतदान केंद्र में होगी वोटिंग

शहर के 48 वार्डों के लिए 124 मतदान केंद्र तय किए गए हैं। इन्हीं में महापौर पार्षद के लिए वोटिंग होगी। निगम चुनाव में इस बार ईवीएम की भी एंट्री हुई है। वहीं पंचायत चुनाव में इस बार भी बैलेट के माध्यम से ही चुनाव करवाए जाएंगे। शहर के वार्डों में निर्वाचन दल लोगों को ईवीएम के उपयोग को लेकर जागरूक कर रहा है।
यह भी पढ़ें

CG Election 2025: आरक्षित वर्गों में पिछड़े वर्ग के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार, चुनाव बहिष्कार करने को हुए मजबूर

वार्डों में महिलाओं को पार्टी का काम भी दे रहे

राजनीतिक दल शहर के वार्डों में घरेलू महिलाओं को पार्टी का काम भी दे रहे हैं। महिलाएं पार्टी विशेष के लिए प्रचार भी कर रही हैं। वार्डों की ऐसी महिलाएं जो पार्टियों से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं वे अन्य महिलाओं को साथ लेकर काम कर रही हैं। ऐसा होने से महिलाओं का झुकाव संबंधित पार्टी की ओर बढ़ रहा है। चुनाव के अंत तक महिलाओं का यह काम जारी रहेगा और इसका फायदा राजनीतिक पार्टियों को मिलना तय है।

हर वार्ड में महिलाओं वोटरों को साधने प्रयास हो रहे

CG Election 2025: जिले में इस बार 36 थर्ड जेंडर वोटर भी हैं। पंचायत चुनाव में 9 और जगदलपुर निगम में 27 थर्ड जेंडर वोटर हैं। यह आंकड़ा कम है लेकिन चुनाव में इनकी भी सहभागिता है। शहर के कई वार्डों में थर्ड जेंडर समुदाय भी चुनाव में भूमिका निभाता दिख रहा है। पार्टियों के लिए इन्हें साधना भी जरूरी है।

Hindi News / Jagdalpur / CG Election 2025: त्रिस्तरीय चुनाव के लिए दोनों प्रमुख पार्टियां महिलाओं पर कर रही फोकस, शहर के 124 मतदान केंद्र में होगी वोटिंग

ट्रेंडिंग वीडियो