CG News: जल संकट की गंभीर समस्या
किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की मांग है कि
इंद्रावती नदी में बैराज का निर्माण किया जाए। शबरी नदी को जोरानाला के माध्यम से इंटरलिंक किया जाए और प्राकृतिक जलस्रोतों के उन्नयन एवं संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सेठिया, जिला प्रभारी छबिलेश्वर जोशी, महामंत्री महेंद्र सेठिया, योगेश ठाकुर और रमेश सेठिया ने जानकारी दी कि जल संकट की इस गंभीर समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी।
आंदोलन करने को मजबूर हो रहे किसान
CG News: वर्तमान में बस्तर के हजारों किसान इंद्रावती नदी के दोनों किनारों पर हजारों हेक्टेयर भूमि में मक्का और अन्य फसलें उगा रहे हैं। लेकिन ओडिशा सरकार द्वारा अनुबंध के तहत डेम से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। जो थोड़ा बहुत पानी उपलब्ध है, वह जोरानाला में बहकर व्यर्थ चला जाता है। परिणामस्वरूप किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं और वे आंदोलन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।