इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम केन्द्र के अनुसार मई के प्रथम सप्ताह में पूर्वी हवाएं प्रभावी होने व बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
तापमान में कमी होने से हीटवेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। इधर, गुरुवार को 14 शहरों में दिन के अधिकतम तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक दिन का पारा बाड़मेर में 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री बाड़मेर में दर्ज किया गया।
41 डिग्री से अधिक पहुंचा दिन का पारा
कुछ दिन राहत के बाद जयपुर में फिर से दिन का पारा चढ़ने लगा है। वहीं, रात के तापमान में भी गिरावट नहीं हो रही है। मौसम केन्द्र के अनुसार गुरुवार को राजधानी की दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा रात का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, दिन में तापमान अधिक होने से गर्मी का अहसास रहा। तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाए।