जैसलमेर वेदर रिपोर्ट: शीतल हवाओं ने गिराया 4.7 डिग्री पारा
स्वर्णनगरी में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को दिन में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली।
स्वर्णनगरी में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को दिन में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। उत्तर और पश्चिम की इन हवाओं में शीतलता होने से मौसम खुशगवार हो गया। दिन में हालांकि तेज धूप खिली, लेकिन उसमें तपिश ज्यादा नहीं थी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम 19.7 डिग्री सै. रिकॉर्ड हुआ, जो एक दिन पहले बुधवार को क्रमश: 37.8 व 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह से अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री की बड़ी गिरावट आ गई। दिन की शुरुआत ही शीतल हवाओं से हुई। सुबह भ्रमण करने और खेलने के लिए मैदानों व पार्कों में गए लोगों को यह मौसम खासा रास आया। उस दौरान धूप भी कतई चुभने वाली नहीं थी। घरों व प्रतिष्ठानों में पंखों से भी ठंडी हवा मिली। सूर्यास्त के बाद शाम को वातावरण खुशगवार बना रहा।
Hindi News / Jaisalmer / जैसलमेर वेदर रिपोर्ट: शीतल हवाओं ने गिराया 4.7 डिग्री पारा