scriptसंविधान को चुनौती देने वालों को मिलेगा जवाब: चौधरी | Patrika News
जैसलमेर

संविधान को चुनौती देने वालों को मिलेगा जवाब: चौधरी

संविधान बचाने और जातिगत जनगणना की जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने बुधवार को सम कस्बे से संविधान बचाओ अभियान और जय हिंद यात्रा की शुरुआत की।

जैसलमेरMay 20, 2025 / 08:47 pm

Deepak Vyas

संविधान बचाने और जातिगत जनगणना की जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कांग्रेस ने बुधवार को सम कस्बे से संविधान बचाओ अभियान और जय हिंद यात्रा की शुरुआत की। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद बायतु विधायक और मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस संविधान को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि संविधान विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए लगातार संघर्ष किया है और जरूरत पड़ी तो देश की सडक़ों पर उतरकर फिर से लड़ेगी। उन्होंने थार के आखिरी छोर तक बसे हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा की बात कही। सांसद उम्मेदराम बेनीवाल ने संबोधन में कहा कि संवैधानिक अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी धरोहर हैं और हर नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वे इनकी रक्षा करें। पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि देश, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कांग्रेस की ऐतिहासिक पहचान रही है। संविधान बताओ अभियान के जैसलमेर प्रभारी मदन प्रजापत ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का संविधान आज विश्व भर में सराहा जा रहा है, जबकि देश में ही कुछ ताकतें इसे कमजोर करने में जुटी हैं।
कार्यक्रम के बाद जय हिंद यात्रा का आयोजन हुआ, जो सीमावर्ती गांवों से होकर गुजरी। यात्रा सम, लूणार, गुंजनगढ़, करड़ा, पोछीणा होते हुए म्याजलार पहुंची, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में देशभक्ति का संचार करना और सेना के मनोबल को ऊंचा उठाना था।

इन्होंने किया सम्बोधित

सभा को कांग्रेस नेताओं रुपाराम धंणदे, डॉ. राजेन्द्र मूड़, महेंद्र चौधरी, उम्मेद सिंह तंवर, हुसैन फकीर, अब्दुल्ला फकीर, अमरदीन, जानब खान, लख सिंह भाटी, रणवीर सिंह गोदारा और मुराद फकीर ने संबोधित किया। कार्यक्रम में कुन्दन प्रजापत, मदन सिंह भाटी, सुमार ख़ान कंधारी, छोटू खां कंधारी, धर्मेन्द्र आचार्य, सलीम खान, दिलीप सिंह मोढ़ा, सुखपाल सिंह, पियुष गिरी गोस्वामी, गोरधन सिंह चौहान, नारायण सिंह पाऊ, दिलीप सिंह सोलंकी, लियाक़त अली, सलीम खांन छत्रैल, मोटन खां, भरत श्रीमाली, रमेश खत्री, जैनाराम सत्याग्रही, गिरधारी राम मेधवाल, मनोज सौंलकी, हाजी मैणू, जेठाराम सोनी, रमेश माली, सुरेश नागौरा, शौभारे खान, आलम खान, मारु खान और बाला राम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindi News / Jaisalmer / संविधान को चुनौती देने वालों को मिलेगा जवाब: चौधरी

ट्रेंडिंग वीडियो