गुरु पूर्णिमा के दिन की घटना
महिला का आरोप है कि गत 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने आसाराम के आश्रम गई थी। इस दौरान वहां छह और महिला साधक भी थीं। आश्रम में आसाराम का लाइव सत्संग आ रहा था। इस दौरान छह अन्य महिला साधकों के साथ वह आश्रम के मुखिया पंकज से मिलने आश्रम के ऊपर गई। आरोप है कि ऊपर पहुंचते ही आरोपियों ने महिलाओं को पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगे। महिला का आरोप है कि वारदात से महिला साधक काफी धबराई हुईं हैं। जान से मारने की आशंका से कोर्ट की मदद भी नहीं ले रही हैं।
पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई
महिला साधक पुलिस स्टेशन पहुंची, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बारे में पुलिस कमिश्नर से भी मिली और परिवाद सौंपा, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। तब कोर्ट की शरण लेकर मामला दर्ज कराया।