scriptअखिलेश यादव ने महाकुंभ नाम पर उठाया सवाल, बोले- विधानसभा चुनाव 2027 में इनकी 420सी नहीं चलेगी | Akhilesh Yadav raised questions on name of Maha Kumbh | Patrika News
कन्नौज

अखिलेश यादव ने महाकुंभ नाम पर उठाया सवाल, बोले- विधानसभा चुनाव 2027 में इनकी 420सी नहीं चलेगी

Akhilesh Yadav in Kannauj कन्नौज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बेईमानी नहीं चलेगी। इसके साथ ही महाकुंभ, दिल्ली-महाकुंभ भगदड़, अमेरिका से भेजे गए भारतीयों पर भी उन्होंने बयान दिया है।

कन्नौजFeb 17, 2025 / 08:29 pm

Narendra Awasthi

अखिलेश यादव पहुंचे कन्नौज
Akhilesh Yadav in Kannauj कन्नौज में अखिलेश यादव ने योगी सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह सरकार डबल इंजन की नहीं डबल ब्लेंडर की है। महाकुंभ को लेकर के भी उन्होंने बयान दिया। बोले सरकार ने 100 करोड़ श्रद्धालुओं की व्यवस्था का दावा किया था। लेकिन व्यवस्थाओं की जगह इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों और सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार किया गया। आम श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी की गूंज अब सुनाई पड़ रही है। अखिलेश यादव पूर्व चेयरमैन हाजी हसन सिद्दीकी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए आए थे।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें

महाकुंभ से वापस आ रही कार और ट्रक की टक्कर, राजस्थान के रहने वाले 3 की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वालों ने देश को बहुत कमजोर बना दिया है। जिस समय प्रधानमंत्री अमेरिका से लौटे हैं। उसी समय अमेरिका से लोगों को हथकड़ी पहनाकर एक और जहाज रवाना किया गया। अमृत काल में इन लोगों को अमेरिका से अमृतसर भेजा गया।

अब बीजेपी वाले बीजेपी के सगे नहीं

अखिलेश यादव ने अब बीजेपी वाले ही भाजपा के सगे नहीं है। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में बेईमानी की गई है। जिसे जनता देख रही है। 2027 के चुनाव में यह बेईमानी नहीं चलेगी। जाति के आधार पर पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है। लेकिन प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर यह नहीं होगा।

सरकार की नाकामी

अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ हुआ हादसा सरकार की नाकामी है। बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है लेकिन सरकार सही संख्या बताने से बच रही है। भीड़ नियंत्रित करने में सरकार नाकाम रही। केवल डुबकी लगाना और वालों की गिनती हो रही है। भगदड़ में हुई मौतों की गिनती नहीं हो पाई है।

सरकार आयोजन की अवधि को बढ़ाएं

पूर्व मुख्यमंत्री सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की संख्याओं को छुपा रही है। अब तक आस्था के महाकुंभ में 65 से 70 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। अभी भी दूर दराज से लोग संगम आने का इंतजार कर रहे हैं। सरकार आयोजन की अवधि को और बढ़ाएं। जिससे कि लोगों को संगम स्नान करने में परेशानी ना हो।

कुंभ सम्राट हर्षवर्धन के समय से हो रहा

कन्नौज में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज में कुंभ का आयोजन सम्राट हर्षवर्धन के समय से हो रहा है। लेकिन भाजपा पहली बार बात कर नया इतिहास लिख रही है। 144 साल में होने वाले महाकुंभ के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने ज्योतिष और खगोलीय विशेषज्ञों की चर्चा करते हुए कहा कि 12 साल में एक बार कुंभ होता है। फिर 144 का आंकड़ा कहां से आया।

Hindi News / Kannauj / अखिलेश यादव ने महाकुंभ नाम पर उठाया सवाल, बोले- विधानसभा चुनाव 2027 में इनकी 420सी नहीं चलेगी

ट्रेंडिंग वीडियो