scriptWeather news: आईएमडी अलर्ट 17 फरवरी को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक? | IMD alert: New western disturbance active on 17 February | Patrika News
कानपुर

Weather news: आईएमडी अलर्ट 17 फरवरी को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

IMD alert about western disturbance आईएमडी के अनुसार सोमवार को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण पश्चिमी हिमालय और उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में सब ट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम सक्रिय होगा। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कानपुरFeb 14, 2025 / 07:20 pm

Narendra Awasthi

17 फरवरी को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी चलने की संभावना
IMD alert about western disturbance आईएमडी मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आगामी 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होगा। जिसके कारण पश्चिमी हिमालय और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सब ट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम सक्रिय होगा। जेट स्ट्रीम की गति लगभग 130 से 140 नॉट तक रहने की संभावना है और यह 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय रहेगा। जेट स्ट्रीम हवाओं पर गर्म और ठंडे तापमान का असर दिखाई पड़ता है। ‌ सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌जानते हैं कानपुर में आज और कल का मौसम कैसा रहेगा?
यह भी पढ़ें

मौसम

विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में 15 फरवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। शनिवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम पर अपना असर दिखाएंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Hindi News / Kanpur / Weather news: आईएमडी अलर्ट 17 फरवरी को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

ट्रेंडिंग वीडियो