scriptIMD latest update: आसमान में बादल, तापमान में कमी, आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी | IMD latest update: Cloudy sky, drop temperature, alert of rain with thunderstorm | Patrika News
कानपुर

IMD latest update: आसमान में बादल, तापमान में कमी, आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

Cloudy sky, drop temperature, alert of rain and thunderstorm आईएमडी ने मौसम के खराब होने का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज से इन जिलों में मौसम खराब होने की संभावना है। 3 मई यही स्थिति बनी रहेगी।

कानपुरApr 28, 2025 / 07:33 am

Narendra Awasthi

आज से मौसम में परिवर्तन
Cloudy sky, drop temperature, alert of rain and thunderstorm कानपुर में सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक तापमान में कमी आएगी। दक्षिणा पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज सुबह बारिश के आसार हैं। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। मंगलवार 29 अप्रैल को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रविवार को कानपुर में 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चली। जिससे लोगों को परेशानी भी हुई। लेकिन गर्मी से राहत मिली।
यह भी पढ़ें

खुशखबरी: समय से पहले उन्नाव-कानपुर के बीच रेलवे पुल का कार्य पूरा, इस तारीख से शुरू हो रही 42 ट्रेनें

मौसम मौसम विभाग के अनुसार तेज हवा और आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे में तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान साफ रहेगा। लेकिन आंधी चलने की संभावना है।

कैसा रहेगा कानपुर में 29 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान साफ रहेगा। लेकिन तेज हवा चलने की संभावना है।

क्या कहता है सीएसए कानपुर का मौसम विभाग?

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में होने वाली हलचल का असर कानपुर मंडल के मौसम पर भी पड़ेगा। आज सोमवार से मौसम में परिवर्तन आएगा। हीट वेव और लू से लोगों को राहत मिलेगी। 3 मई तक यही स्थिति बनी रहेगी। रुक-रुक कर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंधी तूफान भी आने की संभावना है।

Hindi News / Kanpur / IMD latest update: आसमान में बादल, तापमान में कमी, आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो