scriptIMD alert: पश्चिमी विक्षोभ का असर, मौसम विभाग में बारिश को लेकर दी ये जानकारी | Rain alert: Western disturbance active, IMD gave information about rain | Patrika News
कानपुर

IMD alert: पश्चिमी विक्षोभ का असर, मौसम विभाग में बारिश को लेकर दी ये जानकारी

Western disturbance active, IMD gave information about rain आईएमडी में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले कुछ दिनों तक आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। अच्छी बारिश नहीं होगी। लेकिन बारिश होने का अनुमान है। तापमान में भी वृद्धि नजर आएगी। तेज हवा चलने की भी संभावना है।

कानपुरFeb 19, 2025 / 08:14 pm

Narendra Awasthi

पश्चिमी विक्षोभ का असर, मौसम में परिवर्तन
Western disturbance active, IMD gave information about rain आईएमडी ने बारिश को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 3.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 29.02 डिग्री रहने का अनुमान में है। जो सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक है और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री है। जो सामान्य से .6 डिग्री अधिक है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन बूंदाबांदी हो सकती है। कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में घने काले बादल छाए हैं। गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। जानते हैं मौसम को लेकर कृषि मौसम वैज्ञानिक क्या कहते हैं?
यह भी पढ़ें

Farrukhabad tribute to martyr: उमड़ी भीड़, चीख-पुकार सुनकर लोगों की आंखें हुई नम

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की बहुत ही कम संभावना है।

कैसा रहेगा कानपुर में 20 फरवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गुरुवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को आसमान साफ रहेगा। लेकिन पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌

Hindi News / Kanpur / IMD alert: पश्चिमी विक्षोभ का असर, मौसम विभाग में बारिश को लेकर दी ये जानकारी

ट्रेंडिंग वीडियो