उत्तर प्रदेश के कानपुर में सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने डीसीपी साउथ कार्यालय में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। अपनी शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि सितंबर 2020 में उसके साथ उस समय दुष्कर्म हुआ है। जब वह सोच क्रिया के लिए जा रही थी। गांव के ही रहने वाले युवक ने धमकी देते हुए उसे चुप कर दिया। बोला किसी को बताया तो जहां से मार देंगे।
गर्भपात भी कराया
पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि गर्भ ठहरने पर 6 दिसंबर 2023 को उसे युवक ने अपने दोस्त के हाथ छोड़ दिया। 8 नवंबर 2023 को उसका गर्भपात कराया गया। उसके बाद पीड़िता को घर पर छोड़ दिया गया। लेकिन गर्भपात के कारण अत्यधिक रक्त स्राव बना रहा। जिसके कारण घटना की जानकारी अपनी मां को दी्। इसी बीच आरोपी युवक की पुलिस में नौकरी लग गई। जिसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया।
दबाव बनने पर मंदिर में किया शादी
पीड़िता के अनुसार अत्यधिक दबाव के कारण आरोपी ने मंदिर नागोलीनपुर में लिखित समझौता कर शादी कर लिया। आश्वासन दिया कि बाद में सामाजिक रूप से शादी कर लेंगे। लेकिन बाद में वह अपनी बात से मुकर है। अत्यधिक दबाव बनने पर आरोपी उसे लेकर अपनी बहन के यहां चल गया। 9 जनवरी से 23 मई 2023 के बीच फतेहपुर में रखा है। इस दौरान भी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। सामाजिक रूप से शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी सिपाही ने उसे सांप से कटवाया। सुई चुभो दी। जिससे इंफेक्शन हो गया, घाव बन गया। डीसीपी साउथ कार्यालय में दिए गए तहरीर में दोषी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
क्या कहते हैं एडीसीपी
एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी इस समय अयोध्या में तैनात है। विस्तृत रिपोर्ट बनाकर अयोध्या भेजी जा रही है।