मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। बुधवार 5 मार्च का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कानपुर में कैसा रहेगा 6 से 13 मार्च के बीच का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 मार्च का अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार 6 मार्च का तापमान 13 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 7 मार्च शुक्रवार का तापमान 14 से 32 डिग्री, शनिवार 8 मार्च का 14 से 32 डिग्री, रविवार 9 मार्च का 16 से 33 डिग्री, सोमवार 10 मार्च का तापमान 19 से 35 डिग्री, बुधवार 12 मार्च का 19 से 37 डिग्री, गुरुवार 13 मार्च का तापमान 20 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।