जिले के सातों नगरीय निकाय में भाजपा को बेहतर जीत मिली है। भाजपा ने सभी नगरीय निकाय में पांच साल बाद वापसी की है। जिले सहित पूरे प्रदेश की जीत का श्रेय भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को दिया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि जनता ने विष्णुदेव साय के कामों पर मुहर लगाई है। भाजपा को जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। विधानसभा में कांग्रेस अपने पांच साल के करतूतों की वजह से हारी थी, लोकसभा हारी अब
नगरीय निकाय चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं ईव्हीएम पर दोष को लेकर कहा कि कांग्रेस एक तरफ आरोप लगाती है, दूसरे तरफ नए कुर्ता पहनकर शपथ के लिए भी पहुंच जाती है। इन पर जनता को अब भरोसा नहीं है।
विधायक भावना बोहरा ने कही ये बात
पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा की जनता ने नगर की अस्थिर कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के सुशासन की ट्रिपल इंजन सरकार के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई और इंदौरी में भाजपा को जीत दिलाई। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि कबीरधाम जिला में भाजपा ने जीत हासिल की है यह 14 महीने की भाजपा सरकार की कुशल नीतियों और जनता की अकंस्काहों के अनुरूप हुए विकास कार्यों का परिणाम है कि जनता ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है।