Javed Akhtar ने 5 लाख में लिया था 4,000 sq ft का बंगला, देखिए मुंबई से लेकर दुबई तक के इनके घर
Javed Akhtar Net Worth: जावेद अख्तर ने 1970 के दशक में सिर्फ 5 लाख रुपये में मुंबई में 4,000 स्क्वॉयर फीट का बंगला खरीदा था। आज उनके पास मुंबई से लेकर खंडाला और दुबई तक कई प्रॉपर्टी हैं। जानिए उनकी संपत्ति, घरों और लाइफस्टाइल से जुड़ी दिलचस्प बातें।
Javed Akhtar Net Worth: जावेद अख्तर (Javed Akhtar) आज भारत के सबसे मशहूर गीतकारों और लेखकों में गिने जाते हैं। एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से सिर्फ 5 लाख रुपये में मुंबई में 4,000 स्क्वॉयर फीट का बंगला खरीदा था। ये बात उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि 1970 के दशक में उन्होंने बांद्रा बैंडस्टैंड में यह बंगला लिया था। आइए जानते हैं, उनकी संपत्ति, घरों और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ खास बातें।
Javed Akhtar जावेद अख्तर ने बताया कि उस वक्त फिल्मी दुनिया के लोगों के लिए मुंबई में घर लेना आसान हुआ करता था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह घर साहिर लुधियानवी की मदद से मिला था। दरअसल जुहू में ‘सन-एन-सैंड’ होटल के पास परछाइयों के सामने एक बिल्डिंग थी, जहां ये बंगला था। इसके लिए उन्हें फिल्म डायरेक्टर बी.आर. चोपड़ा ने एक फिल्म का गाना लिखने के बदले जमीन दी थी।
javed akhtar shabana azmi समय के साथ जावेद अख्तर की लोकप्रियता और कमाई दोनों ही बढ़ती गई। आज उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जावेद अख्तर की कुल नेटवर्थ लगभग 206 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी इस संपत्ति में उनकी पत्नी और जानी-मानी अभिनेत्री शबाना आजमी का भी योगदान है। जावेद अख्तर के पास मुंबई के जुहू इलाके में एक लग्जरी अपार्टमेंट है जिसकी कीमत करीब 7.76 करोड़ रुपये है और इसका आकार लगभग 1199 वर्ग फीट है।
इसके अलावा, उन्होंने 2021 में एक और फ्लैट खरीदा था जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये थी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इन संपत्तियों में जावेद अख्तर का 80% हिस्सा है, जबकि बाकी उनकी पत्नी के नाम पर है। जावेद अख्तर की व्यक्तिगत संपत्ति लगभग 167 करोड़ रुपये मानी जाती है, जबकि शबाना आजमी की संपत्ति करीब 40 से 42 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है।
मुंबई के अलावा जावेद अख्तर और शबाना आजमी के पास खंडाला में भी एक खूबसूरत फार्महाउस है। यह फार्महाउस हरियाली से घिरा हुआ है और अक्सर ये दंपत्ति यहां समय बिताने जाते हैं। फार्महाउस की झलक शबाना आजमी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कई बार दिखा चुकी हैं।
फिल्मी सफर से बना नाम और दौलत
जावेद अख्तर का फिल्मी सफर संघर्ष से शुरू हुआ था। वे शुरू में सलीम खान के साथ ‘सलीम-जावेद’ जोड़ी के रूप में काम करते थे। दोनों ने मिलकर ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘डॉन’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में लिखीं। बाद में जावेद अख्तर ने अकेले गीत लेखन में नाम कमाया और बॉलीवुड को ‘कल हो ना हो’, ‘सागर’, ‘तुम हो तो’ जैसे कई यादगार गाने दिए। उनकी लेखनी सोच और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक राय के लिए उन्हें जाना जाता है। उन्हें कई राष्ट्रीय और फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।
Hindi News / Lifestyle News / Javed Akhtar ने 5 लाख में लिया था 4,000 sq ft का बंगला, देखिए मुंबई से लेकर दुबई तक के इनके घर