scriptVat Savitri Vrat Mehndi Design 2025: वट सावित्री पर हाथों में रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें Latest Design कलेक्शन | Vat Savitri Vrat Mehndi Design 2025 Apply Mehndi Vat Savitri see latest design collection | Patrika News
लाइफस्टाइल

Vat Savitri Vrat Mehndi Design 2025: वट सावित्री पर हाथों में रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें Latest Design कलेक्शन

Vat Savitri Vrat Mehndi Design 2025: वट सावित्री व्रत सिर्फ पूजा और व्रत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिन महिलाओं के साज-श्रृंगार का भी होता है। सुहागिन की तरह सजने-संवरने के इस खास मौके पर ट्राय करें मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन्स, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। (Vat savitri vrat 2025 )

भारतMay 24, 2025 / 12:30 pm

MEGHA ROY

Mehndi art for Vat Savitri Vrat 2025 फोटो सोर्स – Freepik

Mehndi art for Vat Savitri Vrat 2025
फोटो सोर्स – Freepik

Vat Savitri Vrat Mehndi Design 2025: वट सावित्री व्रत का पर्व न केवल आस्था और प्रेम का प्रतीक है, बल्कि यह दिन महिलाओं के लिए सजने-संवरने और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने का खास अवसर भी होता है।इस विशेष दिन पर हाथों में मेहंदी रचाने की परंपरा हर साल महिलाओं के बीच उत्साह का विषय बन जाती है। अगर आप भी इस बार कुछ खास और यूनिक मेहंदी डिजाइन्स ट्राय करना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी बेल मेहंदी डिज़ाइन्स लेकर आए हैं, जो देखने में बेहद सुंदर हैं और किसी भी खास मौके के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेंगी।

संबंधित खबरें

वट सावित्री के लिए स्पेशल मेहंदी डिजाइन (Vat Savitri Vrat Mehendi designs)

Vat Savitri Vrat special mehndi फोटो सोर्स – Instagram/ mehndiart_by_jagruti
Vat Savitri Vrat special mehndi फोटो सोर्स – Instagram/ mehndiart_by_jagruti
वट सावित्री व्रत के खास अवसर पर आप पारंपरिक और थीम-आधारित मेहंदी पैटर्न बना सकती हैं, जैसे वट वृक्ष, धागा, पूजा की थाली या सिंदूरदान। ये न सिर्फ डिजाइन को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि पर्व की थीम को भी दर्शाते हैं। इन डिजाइनों में डिटेलिंग कम होती है, जिससे ये जल्दी लग जाती हैं और दिखने में बेहद क्लासिक लगती हैं।

सिंपल और एलीगेंट वट सावित्री मेहंदी डिजाइन्स (Vat Savitri Vrat)

Simple mehndi designs for Vat Savitri फोटो सोर्स – Freepik
Simple mehndi designs for Vat Savitri फोटो सोर्स – Freepik
अगर आप हेवी डिजाइन्स पसंद नहीं करतीं, तो सिंपल मेहंदी डिजाइन्स आपके लिए परफेक्ट हैं। मिनिमल फूलों वाले पैटर्न न केवल जल्दी बन जाते हैं, बल्कि सटल और एलीगेंट लुक के लिए भी बेहतरीन रहते हैं।
इसे भी पढ़ें- Gangaur Special Mehndi Designs: पारंपरिक से ट्रेंडी तक, पिया के नाम की मेहंदी के लिए 5 आसान डिजाइन

दूल्हा-दुल्हन मेहंदी पैटर्न (Bride and groom mehndi pattern)

Traditional Vat Savitri mehndi 2025 फोटो सोर्स – Freepik
Traditional Vat Savitri mehndi 2025 फोटो सोर्स – Freepik
वट सावित्री के दिन कई महिलाएं अपने हाथों में दूल्हा-दुल्हन की आकृति वाली मेहंदी रचाना पसंद करती हैं। ये डिजाइन्स खासकर उन महिलाओं के बीच लोकप्रिय हैं जो शादी के बाद पहला व्रत कर रही होती हैं। इस डिज़ाइन में ब्राइड और ग्रूम की आकृति के साथ “पिया का नाम” भी स्टाइलिश तरीके से शामिल किया जा सकता है।

दुल्हन के लिए खास वट सावित्री मेहंदी डिजाइन (Dulhan special Vat Savitri Vrat Mehendi designs)

Latest mehndi designs for Vat Savitri फोटो सोर्स – Freepik
Latest mehndi designs for Vat Savitriफोटो सोर्स – Freepik
नई नवेली दुल्हनों के लिए यह अवसर और भी खास होता है। वे फुल हैंड ब्राइडल मेहंदी ट्राय कर सकती हैं, जिसमें राजा-रानी, फूल-पत्तियां, पायल और बिंदी जैसे डिजाइन्स हाथों को बेहद खूबसूरत लुक देते हैं। साथ ही, आप चाहें तो अपने पति का नाम भी मेहंदी में स्टाइलिश तरीके से शामिल कर सकती हैं। यह डिजाइन न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगता है, बल्कि फोटोज में भी शानदार दिखता है।

Hindi News / Lifestyle News / Vat Savitri Vrat Mehndi Design 2025: वट सावित्री पर हाथों में रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें Latest Design कलेक्शन

ट्रेंडिंग वीडियो