script2027 विधानसभा चुनाव पर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन के साथ ही लड़ेंगे चुनाव | Akhilesh Yadav big announcement 2027 assembly elections will contest with INDIA alliance | Patrika News
लखनऊ

2027 विधानसभा चुनाव पर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन के साथ ही लड़ेंगे चुनाव

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने दो टूक कहा है कि सपा, INDIA गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी।

लखनऊJun 17, 2025 / 03:40 pm

Prateek Pandey

akhilesh yadav india alliance

इंडिया गठबंधन लड़ेगा चुनाव: अखिलेश यादव, PC: SP ‘X’

2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को सपा INDIA गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी। अखिलेश यादव ने इसको लेकर हाल ही में बयान जारी किया है।

2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन रहेगा जारी

आज यानी मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि INDIA गठबंधन अब भी पूरी मजबूती के साथ कायम है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह गठबंधन उत्तर प्रदेश में बदलाव की भूमिका निभाएगा और भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने में निर्णायक सिद्ध होगा।

संबंधित खबरें

अखिलेश ने कहा, ‘हमारा इंडिया गठबंधन इंटैक्ट है। जिसको जाना है गठबंधन से चला जाए बाहर। इंडिया गठबंधन लड़ेगा चुनाव’।

योगी सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश

अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने हाल ही में कानपुर के सीएमओ के तबादले को लेकर भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “पहले डिप्टी सीएम और मुख्यमंत्री के बीच मतभेद की खबरें आती थीं, अब तो सभी एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। कोई पिट रहा है, तो कोई खुद अपनी स्थिति से परेशान है।”

मरीजों को दिया जा रहा कोयले का घोल: अखिलेश

स्वास्थ्य सेवाओं पर टिप्पणी करते हुए सपा अध्यक्ष ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक है। “यहां मरीजों को दवाओं के नाम पर कोयले जैसा घोल दिया जा रहा है और गलत इंजेक्शन के चलते लोगों की जान जा रही है।” उन्होंने इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सत्ताधारी दल गरीबों और पिछड़ों को न्याय नहीं देने देना चाहता।

बुनकरों के लिए क्या बोले अखिलेश

इसके अलावा उन्होंने राज्य के बुनकरों की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि बुनकरों को अत्याधुनिक मशीनें और तकनीकी सुविधाएं मिलनी चाहिए, लेकिन सरकार को उनकी समस्याओं की कोई समझ नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सपा सत्ता में आने पर बुनकरों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करेगी।

2027 में आयोजित होना है विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश में पिछला विधानसभा चुनाव 2022 में हुआ था। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल मई 2027 तक है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से कुछ माह पहले ही हो जाते हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगला विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित हो सकता है। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।

और क्या बोले अखिलेश?

Hindi News / Lucknow / 2027 विधानसभा चुनाव पर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन के साथ ही लड़ेंगे चुनाव

ट्रेंडिंग वीडियो