scriptAkhilesh Yadav: कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश में जुटे हैं अखिलेश ! क्यों दूसरे दलों के नेताओं पर है उनका ध्यान  | Akhilesh Yadav is trying to break the Congress | Patrika News
लखनऊ

Akhilesh Yadav: कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश में जुटे हैं अखिलेश ! क्यों दूसरे दलों के नेताओं पर है उनका ध्यान 

Akhilesh Yadav Press Conference: मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर राजनीति को एक बड़ा इशारा किया है। उन्होंने अन्य दलों के नेताओं को PDA की लड़ाई के मजबूती के लिए आमंत्रित किया है। आइए जानते हैं अखिलेश अपने इस स्टंट से कितना सफल हो पाएंगे। 

लखनऊApr 15, 2025 / 06:18 pm

Nishant Kumar

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अबू आजमी के नेतृत्व में महारष्ट्र के सईद खान और सहजाद ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस किया और लगभग उत्तर प्रदेश के राजनीति को एक बड़ा इशारा किया है। 

अखिलेश यादव ने क्या कहा ? 

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में बड़े संख्या में लोग साथ आएंगे। इनके साथ-साथ उत्तर प्रदेश में और बहार के प्रदेशों में बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी की कोशिश होगी जो लोग दूसरे दलों से आना चाहते हैं उनलोगों को शामिल करके जो पीडीए लड़ाई है इसे और मजबूत बनाने का काम करेंगे। 

क्या है अखिलेश के बयान की वजह 

अखिलेश यादव के इस बयान के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अखिलेश यादव का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जो वोट बैंक का नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने की कोशिश करने में जुट गई है। सपा कांग्रेस में सेंधमारी करके पहले सवर्णों का हमदर्द बनने की कोशिश करेगी और फिर अन्य दलों पर निशाना साध सकती है। 
यह भी पढ़ें

राणा सांगा से बाबर पर आया विवाद तो बैकफुट पर आए अखिलेश यादव, अपनी ही पार्टी को सिखाया इतिहास का पाठ

 

सरकार पर साधा निशाना 

अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में सरकार पर निशान साधा और कहा कि इस सरकार को ज़ीरो ही ज़ीरो दिखाई दे रहा है क्योंकि खुद ज़ीरो होने जा रहे हैं। किसी अस्पताल में चले जाएं, गरीब को इलाज नहीं मिल रहा है, गरीब धक्के खा रहा है। बहुत सारे लोगों के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आज भी भगवान हैं, उनसे तुलना किसी की नहीं हो सकती। जिस दिन तुमने एनएसजी वापस ली थी उसी समय नियत और मंशा समझ गया था कि डराने चाहते हो, जो डरपोक लोग हैं वो एनएसजी रखे हुए हैं। 

Hindi News / Lucknow / Akhilesh Yadav: कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश में जुटे हैं अखिलेश ! क्यों दूसरे दलों के नेताओं पर है उनका ध्यान 

ट्रेंडिंग वीडियो