सतपाल महाराज बन सकते हैं स्पीकर
उत्तराखंड कैबिनेट में फेरबदल के साथ ही विस स्पीकर बदलने की भी चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि मौजूदा स्पीकर ऋतु खंडूरी को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। उनके स्थान पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को विस अध्यक्ष बनाया जा सकता है। नई कैबिनेट का जो ड्राफ्ट तैयार किया गया है, उसमें तीन वरिष्ठ मंत्रियों की विदाई की संभावना जताई जा रही है। कैबिनेट में पंजाबी समाज के विधायक को जगह मिल सकती है। ये भी पढ़ें-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चयन नवरात्र से पहले, नेताओं को दायित्वों का आवंटन भी जल्द