बागी विधायकों को लेकर क्या बोले अखिलेश
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “आगरा में उन्हीं का विधायक क्या आरोप लगा रहा है? गाजियाबाद में उन्हीं का विधायक क्या आरोप लगा रहा है? अधिकारी और सरकार मिलकर जनता को लूट रहे हैं। अयोध्या में एक एसडीएम शिवम यादव पर लगातार दबाव बना रहा था। गाली-गलौज करके पैसे लेना चाहता था। उस एसडीएम के कारण उसकी जान तक चली गई। इसके लिए कौन दोषी है?”
समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि सरकार में बैठे हुए लोग भ्रष्ट हैं। एक पड़ोसी राज्य में 50 करोड़ रुपये पकड़े गए थे, उसका आरोप किस आईएएस पर लगा है? उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने सप्त क्रांति का आंदोलन, समानता और सबको बराबरी के लिए इकट्ठा करने का रास्ता बनाया था। आज के दिन हम लोग उन्हें तो याद कर ही रहे हैं, इसके साथ सुखदेव राजगुरु और भगत सिंह को भी याद कर रहे हैं।