Meerut News:
मेरठ जिले की सिविल लाइन पुलिस ने चाय के कैंटीन पर काम करने वाले एक ऐसे जाल साज को गिरफ्तार किया है। जिसकी कारस्तानी जानकर पुलिस भी दंग रह गई। दरअसल मूल रूप से बिजनौर जिले का रहने वाला कर्मेंद्र मेरठ में एक चाय की कैंटीन पर काम करता था। इसने योगी सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेन्द्र तोमर की फोटो लगाकर सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर उस पर अपना नंबर अंकित कर लिया था। इसके बाद अधिकारियों को फोन कर रौब झाड़ता था।
किसी की बाइक पड़ी जाती थी तो मंत्री बनाकर करता था फोन
पुलिस गिरफ्तारी के बाद कर्मेंद्र ने बताया कि जब किसी जानने वाले की बाइक पकड़ी जाती थी। तो वह फोन करके छुड़वा देता था। कई बार उसने अधिकारियों को धमकाया भी था। उसने बताया कि ऐसे मामलों में वह फोन कर देता था।
जब उनसे पूछा गया कि यह आईडिया आपके दिमाग में कैसे आया। तो इस पर कामेन्द्र ने चुप्पी साध ली। एसपी सिटी बोले- मेरठ से किया गया गिरफ्तार
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेन्द्र तोमर की फोटो लगाकर फेसबुक आईडी बना ली थी। उस पर अपना मोबाइल नंबर अंकित कर लिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी दो दर्जन से ज्यादा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को फोन कर हड़का चुका है। अधिकारियों पर गलत तरीके से दवाब बनाता था। पुलिस ने लोकेशन लेने के बाद मेरठ से गिरफ्तार कर किया गया है। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इसने कितने अधिकारियों को फोन कर फर्जी तरीके से परेशान किया। और कब से इस तरह का काम कर रहा है।