scriptMoradabad Crime: दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित, नंदोई पर लगा दुष्कर्म का आरोप | Married woman harassed for dowry in Moradabad | Patrika News
मुरादाबाद

Moradabad Crime: दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित, नंदोई पर लगा दुष्कर्म का आरोप

Moradabad Crime: यूपी के मुरादाबाद में एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह मुगलपुरा निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

मुरादाबादFeb 14, 2025 / 10:44 pm

Mohd Danish

Married woman harassed for dowry in Moradabad

Moradabad Crime: दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित..

Moradabad Crime News: मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे इलाके की गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह मुगलपुरा क्षेत्र के वारसीनगर निवासी युवक से हुआ था। पीड़िता के अनुसार निकाह के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिए।

केस दर्ज

महिला का आरोप है कि नंदोई उसके ऊपर बुरी नजर रखता था। 3 फरवरी को नंदोई ने कमरे में घुसकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। बाद में किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। इसकी शिकायत करने पर पति और ससुरालियों ने भी पीड़िता के साथ मारपीट की, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में आरोपी नंदोई, पति, ससुर, सास, ननद समेत छह ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News / Moradabad / Moradabad Crime: दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित, नंदोई पर लगा दुष्कर्म का आरोप

ट्रेंडिंग वीडियो