scriptराम मनोहर लोहिया जयंती पर सपाइयों ने किया माल्यार्पण, विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प | SP workers garlanded Ram Manohar Lohia on his birth anniversary | Patrika News
मुरादाबाद

राम मनोहर लोहिया जयंती पर सपाइयों ने किया माल्यार्पण, विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

Ram Manohar Lohia: यूपी के मुरादाबाद में जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को प्रख्यात समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

मुरादाबादMar 23, 2025 / 11:05 pm

Mohd Danish

SP workers garlanded Ram Manohar Lohia on his birth anniversary

राम मनोहर लोहिया जयंती पर सपाइयों ने किया माल्यार्पण

Ram Manohar Lohia Anniversary: डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया। सभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने हमेशा कमजोर और शोषित लोगों की आवाज को बुलंद किया और उनकी समस्याओं को संसद तक पहुंचाने का कार्य किया।
यह भी पढ़ें

यूपी में मौसम ने फिर बदली करवट, IMD का बड़ा अपडेट, इस हफ्ते होगी बारिश

कार्यकर्ता लाखन सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. लोहिया ने कहा था, “जिंदा कौमें पांच साल इंतजार नहीं करतीं।” उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवाद और राष्ट्रहित को समर्पित कर दिया। उनकी प्रखर देशभक्ति और तेजस्वी विचारधारा ने उन्हें उनके विरोधियों के बीच भी सम्मान दिलाया और शासन की दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Hindi News / Moradabad / राम मनोहर लोहिया जयंती पर सपाइयों ने किया माल्यार्पण, विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

ट्रेंडिंग वीडियो