यह घटना आज सुबह करीब 7 से 7:30 बजे के बीच घटी जब ट्रैक्टर पर सवार महिलाएं खेतों की ओर जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इलाके में बारिश की वजह से रास्ते फिसलन भरे हो गए थे। इससे ट्रैक्टर का टायर स्लिप हो गया और चालक संतुलन खो बैठा। ट्रैक्टर सीधे पानी से भरे कुएं में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर पूरी तरह पानी में समा गया और सिर्फ उसका एक टायर ऊपर दिखाई दे रहा है। मौके पर अभी बचाव कार्य जारी है।
यह भी पढ़ें
Weather Update: महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है बड़ा आसमानी संकट! कई जिलों के लिए हाई अलर्ट

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय प्रशासन को हादसे की सूचना दी। ग्रामीणों ने एक महिला समेत कुछ लोगों को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पीड़ितों ने बाहर आकर बताया कि ट्रैक्टर में कई लोग फंसे हुए हैं। इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें
बैक करते समय कुएं में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौत, महाराष्ट्र के जामखेड में बड़ा हादसा
इस हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं हिंगोली जिले के वसमत तालुका के भुज गांव की रहने वाली थीं और खेतों में हल्दी की फसल की कटाई के लिए ट्रैक्टर से आसपास के गांवों में जाया करती थीं।