scriptमुंबई के बाद अब ठाणे में 24 घंटे के लिए पानी की सप्लाई ठप! जानें कब-किन इलाकों में होगी कटौती | water supply cut in Thane Mira Bhayandar Kalwa Mumbra Diva for 24 hours check details | Patrika News
मुंबई

मुंबई के बाद अब ठाणे में 24 घंटे के लिए पानी की सप्लाई ठप! जानें कब-किन इलाकों में होगी कटौती

Thane Water Cut : ठाणे के कई इलाकों में पाइपलाइन के मेंटेनेंस के काम के चलते शुक्रवार को पानी की कटौती होगी।

मुंबईFeb 06, 2025 / 11:11 pm

Dinesh Dubey

Mumbai Water Cut update
Water Cut in Thane, Kalwa, Mumbra, Diva : मुंबई के बाद अब ठाणे के कई इलाकों में लोगों को पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा। अत्यावश्यक मरम्मत कार्य के कारण 24 घंटे के लिए कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने बताया कि कलवा, मुंब्रा और दिवा समेत कई इलाकों में पानी नहीं आएगा।
टीएमसी के अनुसार, ठाणे के निवासियों को शुक्रवार (7 फरवरी) को पानी कटौती की समस्या का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को कलवा, मुंब्रा और दिवा में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पानी स्टोर करने और बचाकर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।  
ठाणे नगर निगम टीएमसी ने कहा, कटाई नाका से मुकुंद तक महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) की जल आपूर्ति परियोजना की बारवी ग्रेविटी पाइपलाइन पर मेंटेनेंस और मरम्मत कार्य किया जाएगा। परिणामस्वरूप गुरुवार 6 फरवरी को आधी रात 12 बजे से शुक्रवार 7 फरवरी को आधी रात 12 बजे तक कलवा, दिवा और मुंब्रा क्षेत्रों में 24 घंटे के लिए पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। जबकि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अगले कुछ घंटों तक पानी की आपूर्ति कम दबाव पर होगी।”
ठाणे नगर निगम ने नागरिकों से इस अवधि के दौरान पर्याप्त पानी स्टोर करने और पानी का संयमित उपयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें

Mumbai Water Cut: 24 घंटे के लिए पानी की आपूर्ति ठप! जानें किन इलाकों में पड़ेगा असर

वहीँ, मीरा भायंदर नगर निगम क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर 12 बजे से अगले 24 घंटे के लिए जलापूर्ति बंद है। हालांकि इस दौरान शहाड तेमघर जलआपूर्ति प्राधिकरण (STEM) की पानी की सप्लाई जारी रखेगी।

Hindi News / Mumbai / मुंबई के बाद अब ठाणे में 24 घंटे के लिए पानी की सप्लाई ठप! जानें कब-किन इलाकों में होगी कटौती

ट्रेंडिंग वीडियो