मां भी हुई घायल
पुलिस के मुताबिक दो भाइयों विश्वजीत और जयजीत के बीच पानी को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हो गई। इस घटना में विश्वजीत की मौत हो गई और जयजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बीचबचाव करने आई मां हिना देवी भी घायल हो गई। हिना देवी के हाथ में गोली लगी है।
घटना को लेकर SP ने दी जानकारी
घटना पर एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि हमें आज सूचना प्राप्त हुई कि जगतपुर गांव में 2 भाइयों में आपस में गोलीबारी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएचओ मौके पर पहुंचे। घटना में एक की मृत्यु हो गई है, जबकि एक इलाजरत है। घटना के बीच में दोनों भाइयों की मां को भी गोली लगने की सूचना है। उनका भी इलाज जारी है। दोनों पक्षों में नल को लेकर झगड़ा हुआ था।
एक ही मकान में रहते थे दोनों भाई
बता दें कि विश्वजीत और जयजीत दोनों एक ही मकान में रहते थे। विश्वजीत बड़ा और जयजीत छोटा था। दोनों भाइयों के बीच नल को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गोलीबारी की नौबत आ गई। जयजीत ने विश्वजीत पर फायरिंग कर दी इसके जवाब में विश्वजीत ने भी फायरिंग कर दी। घटना में दोनों घायल घायल हो गए। हालांकि अस्पताल ले जाते समय विश्वजीत ने दम तोड़ दिया। घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
वहीं घटना में घायल जयजीत और हिना देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को भी खंगाला जा रहा है।