ISRO ने किया सुनीता विलियम्स का स्वागत
सुनीता विलियम्स की वापसी पर ISRO ने बधाई देते हुए कहा, ISS पर एक विस्तारित मिशन के बाद आपकी सुरक्षित वापसी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। NASA, SpaceX और USA की अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण! आपकी दृढ़ता और समर्पण दुनिया भर के अंतरिक्ष उत्साही लोगों को प्रेरित करता रहेगा। DoS सचिव और ISRO के अध्यक्ष के रूप में, मैं अपने सहयोगियों की ओर से आपको हार्दिक बधाई देता हूँ और आपके आने वाले दिन की कामना करता हूँ। जब माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक विकसित देश बनने की दिशा में काम कर रहा है, तो हम अंतरिक्ष अन्वेषण में आपकी विशेषज्ञता का उपयोग करना चाहते हैं।
इसरो प्रमुख ने दी बधाई
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर पूर्व इसरो प्रमुख डॉ जी माधवन नायर ने कहा, “अंतरिक्ष समुदाय में हम सभी के लिए यह गर्व का क्षण है। यह लगभग नौ महीने तक चले बचाव अभियान का सफल समापन है।
सुनीता विलियम्स की सराहना
अंतरिक्ष विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सुनीता विलियम्स की वापसी को गौरव, गर्व और राहत का क्षण बताया। उन्होंने कहा, पूरा विश्व भारत की इस शानदार बेटी की सुरक्षित वापसी का जश्न मनाने के लिए एक साथ आया है, जो अंतरिक्ष की अनिश्चितताओं को सहन करने के साहस, दृढ़ विश्वास और स्थिरता के लिए इतिहास में दर्ज हो गई है।
सुबह 3:27 बजे हुई लैंडिंग
सुनीता विलियम्स और उनके तीन साथी अंतरिक्ष यात्री अब स्पेसक्राफ्ट से बाहर निकाले जा चुके हैं। सबसे पहले उनकी सेहत की जांच की जा रही है। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को पानी से बाहर निकालकर रिकवरी पोत पर ले जाया गया है, जहां आगे की प्रक्रिया की जा रही है।