1- इमरजेंसी बीजेपी सांसद कंगना रनौत की इमरजेंसी 17 जनवरी को रिलीज हुई। इस फिल्म में कंगना ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का किरदार निभाया। इस फिल्म में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी द्वारा लागू की गई इमरजेंसी को दर्शाया है।
2- दिल्ली 2020 दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान है। इससे पहले दिल्ली में 2020 में हुए दंगों पर बनी रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले यह फिल्म विवादों में आ गई है। BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 2020 में हुए दंगों में 53 लोग मारे गए थे, जिसमें से 40 मुस्लिम और 13 हिंदू थे। इसके अलावा सैकड़ों लोग जख्मी हुए थे।
3- द साबरमती रिपोर्ट बता दें कि झारखंड में पिछले साल 2024 को विधानसभा चुनाव हुए थे। झारखंड में दो चरणों में (13 और 20 नवंबर) को मतदान हुआ था। इसके अलावा महाराष्ट्र में 20 नवंबर 2024 को मतदान हुआ था। 15 नवंबर 2024 को द साबरमती रिपोर्ट फिल्म रिलीज हुई थी। यह फिल्म गोधरा कांड और गुजरात दंगों पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर भी काफी कंट्रोवर्सी हुई थी।
4- PM Narendra Modi यह फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया था। इस फिल्म को लेकर भी काफी विवाद हुआ था।