भाजपा की जीत से महिलाओं को लाभ
भाजपा ने दिल्ली चुनाव के पहले अपने मेनिफेस्टो में सरकार बनने पर महिलाओं को ढाई हजार रुपए देने का ऐलान किया था। अब दिल्ली की महिलाओं को इंतजार है कि कब उन्हें हर महीने ढाई हजार रुपए मिलेंगे।
इन महिलाओं को मिलेगा लाभ
आपको बता दें की आतिशी सरकार ने महिलाओं के लिए इस योजना में कुछ पात्रताएं तय की थी। उन्हीं के आधार पर महिलाओं को लाभ दिया जाता था। भाजपा सरकार इस योजना के लिए क्या नियम और पात्रताएं तय करती है। फिलहाल इस बारे में पूरी जानकारी नहीं आई है। लेकिन फिर भी कयास लगाया जा रहा है कि इस योजना का लाभ निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को ही होगा।
मार्च में शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
बीजेपी ने सरकार बनने के बाद दिल्ली की महिलाओं के लिए हर महीने ढाई हजार रुपए देने वाली स्कीम शुरू करने का ऐलान किया था। अब जब दिल्ली में भाजपा को बहुमत मिल चुकी है और सरकार बनाने की तैयारी है। ऐसे में दिल्ली की महिलाओं के मन में सवाल आ रहा है कि उन्हें कब से ढाई हजार रुपए मिलना शुरू होंगे। तो बता दें मार्च के महीने में इस योजना को शुरू किया जा सकता है। क्योंकि दिल्ली चुनाव में रैली के दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया था कि 8 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से महिलाओं को ढाई हजार रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे।