शादी के 12 साल बाद 2 बच्चों की मां बनी टॉपर
प्रियंका दांगी वैसे तो भोपाल की निवासी हैं और शिवपुरी में उन्होंने पढ़ाई की लेकिन पिछले ढाई साल से प्रियंका के पति प्रदीप सिंह बिजली कंपनी मनासा में पदस्थ हैं। प्रियंका की शादी साल 2012 में प्रदीप सिंह दांगी से हुई थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। प्रियंका बचपन से ही होनहार रही हैं पर शादी के बाद पारिवारिक जीवन में बंधने से पढ़ाई से दूरी बनानी पड़ी। लेकिन शादी के 12 साल बाद पति व देवर की प्रोत्साहित करने पर उन्होंने फिर से किताबों से दोस्ती की और पहले ही अटेम्प्ट में पीएससी में पूरे प्रदेश में टॉप कर असिस्टेंट प्रोफेसर बन गई हैं।रात डेढ़ बजे महिला कर्मचारी से घर पर मिलने आए SDO, सुबह तक नहीं निकल पाए बाहर…
देवर ने किया प्रोत्साहित
प्रियंका ने बताया कि उनके छोटे देवर गजेंद्र दांगी नवोदय स्कूल में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे थे। तब प्रियंका ने उनकी तैयारी में काफी मदद की। कई कठिन प्रश्नों को जब प्रियंका ने बड़ी ही सहजता से देवर गजेन्द्र को समझाया तो देवर ने उन्हें भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की बात कही। इसके बाद प्रियंका ने पति प्रदीप से इस संबंध मे बात की तो पति ने भी पूरा समर्थन किया। देवर गजेन्द्र का नवोदय में चयन होने के बाद और हिम्मत मिली तो उन्होंने भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।बेटी की शादी के पैसे लेकर भागी मां..अब प्रेमी संग बसाएगी घर
सब्जेक्ट को पैरोडी में ढाला, काम करते करते किया याद
प्रियंका ने बताया कि पीएससी की तैयारी के लिए गृह विज्ञान विषय लिया। फिर विषयों को पैरोडी में ढाला और घर के काम करते करते इन पैरोडी को कंठस्थ किया। इसके लिए पहले उन्होंने नेट और फिर गेट की परीक्षा उत्तीर्ण की और फिर फीएससी का फॉर्म भरा। सास-ससुर और बच्चों की देखभाल के साथ पढ़ाई के लिए प्रियंका ने प्रतिदिन 7 से 8 घंटे का समय निकाला। प्रियंका को मेंस में 576 नंबर मिले, जो प्रदेश में दूसरे सर्वाधिक अंक रहे। इंटरव्यू में 100 में से 91 नंबर लाकर उन्होंने पूरे मध्य प्रदेश में टॉप किया।