इस अवसर पर उपखंड अधिकारी शंकरलाल मीणा ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़ों का होना जरूरी है। आज लगाए पौधे बड़े होकर पेड़ों का आकार लेंगे। लेकिन, हम अपने उद्देश्य में तब सफल होंगे जब हम पौधों की पर्याप्त देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा राजस्थान पत्रिका और नगरपालिका के इस संयुक्त कार्यक्रम में नगरवासियों की भागीदारी सराहनीय है।
पत्रिका के अभियान से प्रेरित हो रहे लोग
पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण ने कहा कि पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान से आम जनता प्रेरित हो रही है। अभियान प्रदेश को हरा-भरा बनाने में काफी मददगार साबित होगा। पालिका भी शहर में पौधरोपण व उनकी पूर्ण देखभाल के लिए प्रतिबद्ध है। जिससे अच्छे परिणाम आ रहे हैं। सामूहिक व्यापार संघ के अध्यक्ष सुकेश गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पत्रिका की अच्छी पहल है। अग्रवाल समाज के सागरमल अग्रवाल ने कहा कि इस अभियान से स्कूली बच्चे काफी प्रेरित हो रहे हैं। उनमें पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का उत्साह देखा जा रहा है।
विभिन्न किस्म के 70 पौधे लगाए
कार्यक्रम के दौरान नीम, पीपल, करंज, बड़, फलदार व अन्य किस्म के 70 पौधे रोपित किए। मौजूद विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उचित स्थान का चयन कर मोहल्लेवासियों के सहयोग से पौधे रोपित कर देखभाल करने का संकल्प किया। महिलाओं समेत शहर के करीब 60 नागरिक कार्यक्रम के साक्षी बने।
ये भी रहे मौजूद
पार्षद रितेष सिंह चौहान, सिरोही जिला सहकारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल, धोबी समाज आबूरोड के अध्यक्ष ओमप्रकाश बारिया, पूर्व पार्षद नवीन सांखला, पवन सांखला, राजेश बारिया, जीनगर समाज सेवा संस्थान आबूरोड के सचिव राजेन्द्र सोलंकी, रेलवे पैसेंजर एसोसिएशन अध्यक्ष बसंत प्रजापत, विक्की भाई, दिनेश कुमार, भगवतीसिंह परमार, प्रीति वाजपेयी, मुकेश मोदी, अशोक माली, प्रेमसिंह लोधा, भगवतीसिंह परमार समेत शहरवासी मौजूद थे। सिरोही. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत बुधवार को विश्वकर्मा कौशल केंद्र बरलूट में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के तहत विभिन्न किस्मों के 100 पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुय अतिथि सहायक अभियंता गणपत देवासी रहे।
इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. सुनीता सुनयना जैन, आईटीआई प्रिंसिपल भरत परमार, स्कूल प्रधानाध्यापक विवेक रावल, दिलीप रावल, अर्जुन राणा, अनिल सैनी, दारमाराम एवं दिनेश रांगी मौजूद रहे। इस अवसर पर परिसर में छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
मुय अतिथि गणपत देवासी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा आज का लगाया पौधा कल का जीवनदायक वटवृक्ष बनेगा। पौधारोपण न केवल एक पर्यावरणीय जिमेदारी है, बल्कि यह भावी पीढिय़ों के प्रति हमारा कर्तव्य भी है।
डॉ. सुनीता सुनयना जैन ने सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया और बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम व संवेदनशीलता विकसित करने की बात कही। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं पर्यावरण रक्षा की शपथ ली।
रेवदर. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत उपखण्ड के पामेरा गांव स्थित गलु बाईं रामाजी चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय मीडिया प्रभारी जगदीश धारावत ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनादरा लक्ष्मण कोली, भाजपा जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह देवड़ा, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रकाश मेघवाल, मंडल महामंत्री अनादरा वेलाराम चौधरी, पूर्व मंडल महामंत्री अनादरा धनाराम कोली, भाजपा कार्यकर्ता मोहनलाल माली तथा प्रशासिका ग्राम पंचायत पामेरा प्रवीणा देवी व पीईईओ गमना राम कोली मौजूद रहे।
अतिथियों ने कहा कि राजस्थान पत्रिका की इस मुहिम से पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया जा रहा है। बढ़ते हुए ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए पौधारोपण करना बहुत जरूरी है। इससे पर्यावरण के प्रति लोगों में जगरूकता आएगी। सभी ने अपने गांव को हरा- भरा बनाने का संकल्प लिया।