scriptSaina Nehwal P Kashyap Divorce: सानिया मिर्जा, हार्दिक और चहल के बाद अचानक साइना नेहवाल भी कश्यप से हुईं अलग, कुछ यूं छलका दर्द | saina nehwal p kashyap Divorce news update badminton star saina Insta post viral | Patrika News
अन्य खेल

Saina Nehwal P Kashyap Divorce: सानिया मिर्जा, हार्दिक और चहल के बाद अचानक साइना नेहवाल भी कश्यप से हुईं अलग, कुछ यूं छलका दर्द

Saina Nehwal P Kashyap Divorce: भारतीय स्‍टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने शादी के सात साल बाद अपने पति पी कश्यप से तलाक लेने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी है। साइना के इस फैसले से हर कोई हैरान है। दोनों सहमति से अलग होने का फैसला लिया है।

भारतJul 14, 2025 / 07:28 am

lokesh verma

Saina Nehwal P Kashyap Divorce

Saina Nehwal P Kashyap Divorce: साइना नेहवाल और पी कश्‍यप शादी के 7 साल बाद हुए अलग। (फोटो सोर्स: IANS)

Saina Nehwal P Kashyap Divorce: भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्चा, स्‍टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और यजुवेंंद्र चहल के बाद भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने पति पी कश्‍यप से तलाक लेने का फैसला किया है। साइना और कश्यप ने काफी लंबे रिलेशनशिप के बाद दिसंबर 2018 में ही शादी रचाई थी, लेकिन अब सात साल बाद ये रिश्‍ता टूटने जा रहा है। साइना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए खुद कश्यप से अलग होने की जानकारी फैंस को दी है। उनके अचानक लिए गए इस फैसले से हर एक फैन हैरान है।

संबंधित खबरें

साइना ने बयां किया अपना दर्द

साइना नेहवाल ने पति पी कश्यप से अलग होने का फैसला लेते इंस्‍टाग्राम स्टोरी में लिखा है कि जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। हमने बहुत सोच-विचार के बाद… परुपल्ली कश्यप और मैंने अलग होने का निर्णय लिया है।

यादों के लिए आभारी, आगे के लिए केवल शुभकामनाएं…

साइना नेहवाल ने अपनी स्‍टोरी में आगे लिखा कि हम अपने और एक-दूसरे की शांति के साथ विकास और अच्छी सेहत का चयन कर रहे हैं। मैं उन यादों के लिए बहुत आभारी हूं। अब आगे के लिए सिर्फ शुभकामनाएं ही चाहती हूं।
Saina Nehwal Insta Post

प्रशंसकों का आभार भी प्रकट किया

35 वर्षीय साइना ने इस कठिन परि‍स्थितियों के दौरान पी कश्यप और उनकी निजता को समझने और सम्मान के लिए फैंस को भी धन्यवाद दिया। इसके साथ ही साइना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में ताजमहल के सामने अपनी और कश्यप की चार साल पुरानी के फोटो भी शेयर की है।

Hindi News / Sports / Other Sports / Saina Nehwal P Kashyap Divorce: सानिया मिर्जा, हार्दिक और चहल के बाद अचानक साइना नेहवाल भी कश्यप से हुईं अलग, कुछ यूं छलका दर्द

ट्रेंडिंग वीडियो