तलाक के बाद भी धनश्री को है युजवेंद्र चहल से आस! अब तक नहीं किया ये बड़ा काम, अब भी हो सकता है कुछ…
Chahal-Dhanashree Divorce: धनश्री तलाक के बाद भी युजवेंद्र चहल से प्यार करती हैं! इस बात का सबूत उन्होंने इंस्टाग्राम से दे दिया है। दोनों के बीच क्या अब कुछ हो सकता है, आइए जानते है।
Chahal-Dhanashree Divorce Latest Update: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो चुका है। दोनों ने 20 मार्च, 2025 (गुरुवार) को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में कानूनी रूप से अपनी शादी खत्म कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे पिछले ढाई साल से अलग रह रहे थे।
बता दें चहल और धनश्री ने 2020 में शादी की थी, लेकिन बीते कुछ समय से उनके रिश्ते में दरार और मनमुटाव की खबरें आ रही थी। लेकिन अब दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है।
तलाक के बाद भी धनश्री ने नहीं किया ये काम
तलाक के बाद युजवेंद्र चहल और धनश्री की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। दोनों का इस प्रकार अलग होना फैंस के लिए बड़ा झटका है। हालांकि इस बीच धनश्री ने कुछ ऐसा काम किया है, जिससे युजवेंद्र चहल के फैंस राहत में रहेंगे।
बता दें तलाक के बाद भी धनश्री ने अपने एक्स हसबैंड युजवेंद्र चहल की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से डिलीट नहीं की है। धनश्री के इंस्टाग्राम पर चहल के साथ की दर्जनों तस्वीरें हैं।
उन्होंने क्रिकेटर की एक भी तस्वीर डिलीट नहीं की है। ऐसे में फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि क्या अब भी कुछ हो सकता है? क्या दोनों भविष्य में फिर एक साथ रह सकते हैं।
वहीं युजवेंद्र चहल की बात करें तो उन्होंने बहुत पहले ही अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट से कोरियोग्राफर धनश्री की फोटोज डिलीट कर दी थी।
RJ Mahvash-Yuzvendra Chahal हाल ही में क्रिकेटर चहल को चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (भारत बनाम न्यूजीलैंड) के फाइनल मैच में देखा गया था। इस दौरान उनके साथ आरजे महविश को देखा गया था। तब दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
RJ Mahvash-Yuzvendra Chahal Dating Rumours
कौन है आरजे महविश? चहल के साथ जुड़ा नाम?
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक के बाद अब चहल का नाम आरजे महविश (RJ Mahvash) के साथ जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के रिलेशनशिप में होने की चर्चा है और उन्हें कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। हालांकि, इस बारे में चहल या महविश की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
RJ-Mahvash-Yuzvendra-Chahal-Dating- बता दें आरजे महविश (RJ Mahvash) एक भारतीय रेडियो जॉकी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं। इसके अलावा महविश अपनी प्रैंक वीडियो और सोशल मीडिया पर मजाकिया कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 8 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने रेडियो मिर्ची 98.3 FM में भी काम किया है और कई ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेशन किया है, जिनमें Tinder, Disney Plus Hotstar और Lotus शामिल हैं।