OTT Release: ‘डाकू महाराज’ से ‘जीरो डे’ तक, इस हफ्ते के टॉप ओटीटी रिलीज, एक्शन-थ्रिलर- कॉमेडी से हैं भरपूर
OTT Releases This Week: इस सप्ताह कई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर आ रही हैं। इनमें डाकू महराज से जीरो डे तक शामिल हैं। इन्हें कब और कहां देख सकते हैं चलिए जानते हैं।
OTT Releases This Week: फरवरी 17 से 23 के बीच कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। इस हफ्ते एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर कंटेंट देखने को मिलेगा। अगर आप इमोशनल कहानियां, तेज-तर्रार एक्शन, या हल्की-फुल्की कॉमेडी देखना पसंद करते हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए खास रहेगा।
कहां देखें: प्राइम वीडियो इस फिल्म में वरुण धवन, वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश, सलमान खान, संजय मल्होत्रा, जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स हैं। इस दमदार एक्शन-थ्रिलर में बेबी जॉन का किरदार एक अपराध की दुनिया में फंस जाता है। बदला, धोखा और खतरनाक दुश्मनों से जूझते हुए वह कैसे अपनी राह बनाता है, यही फिल्म की कहानी है। ये फिल्म एक्शन लवर्स के लिए परफेक्ट रहेगी।
रिलीज डेट: 21 फरवरी 2025 कहां देखें: नेटफ्लिक्स इस फिल्म में सरकारी इंजीनियर सीताराम हालात के कारण खूंखार डाकू महाराज बन जाता है। जेल से भागने के बाद वो एक ऐसे एस्टेट में नौकरी करता है, जिसका अतीत से गहरा संबंध होता है। कहानी में बदले, संघर्ष और इमोशंस का जबरदस्त तड़का है। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल, उर्वशी रौतेला, प्रज्ञा जायसवाल, रवि किशन जैसे सितारे हैं।
3. ऊप्स! अब क्या? (Oops! Ab Kya?)
रिलीज डेट: 20 फरवरी 2025 कहां देखें: जियोहॉटस्टार ऊप्स! अब क्या? मशहूर सीरीज ‘Jane the Virgin’ का हिंदी वर्जन है। ये कहानी रूही की है, जिसकी ज़िंदगी एक मेडिकल ब्लंडर के कारण पूरी तरह बदल जाती है। बिना शादी के मां बनने की खबर से उसकी ज़िंदगी में कई मजेदार और इमोशनल मोड़ आते हैं। इसमें श्वेता बसु प्रसाद, आशिम गुलाटी, अभय महाजन, अपरा मेहता, जावेद जाफरी जैसे स्टार्स हैं।
4. क्राइम बीट (Crime Beat)
रिलीज डेट: 21 फरवरी 2025 कहां देखें: ज़ी5 साकिब सलीम, सबा आज़ाद, राहुल भट्ट, रणवीर शौरी जैसे स्टार्स से सजी इस मूवी में एक क्राइम जर्नलिस्ट अभिषेक सिन्हा की स्टोरी है। ये खतरनाक अपराधों की पड़ताल के दौरान खुद मुश्किल में फंस जाता है। जब वो एक बड़े माफिया और पुलिस की लड़ाई में उलझता है, तो उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।
5. जीरो डे (Zero Day)
रिलीज डेट: 20 फरवरी 2025 कहां देखें: नेटफ्लिक्स इस हाई-स्टेक साइबर थ्रिलर में रॉबर्ट डी नीरो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज मुलिन की भूमिका में हैं, जो एक बड़े साइबर हमले की जांच करते हैं। जैसे-जैसे वो तहकीकात करते हैं, एक खतरनाक साजिश और राजनीतिक सच्चाई उनके सामने आती है। इसमें रॉबर्ट डी नीरो, जेसी प्लेमन्स जैसे स्टार हैं।