scriptराजस्थान में माता-पिता के पास खेल रहा था मासूम, अचानक गिरा बड़ा पत्थर, बच्चे की दर्दनाक मौत | 6 year old child died in accident in Pali stone mines | Patrika News
पाली

राजस्थान में माता-पिता के पास खेल रहा था मासूम, अचानक गिरा बड़ा पत्थर, बच्चे की दर्दनाक मौत

बच्चे की पीठ पर 15 से अधिक टांके लगाए गए। जांच के बाद उसे वार्ड में भर्ती किया गया, लेकिन आंतरिक चोटों के कारण रात करीब साढ़े 9 बजे उसने दम तोड़ दिया।

पालीMar 25, 2025 / 03:19 pm

Rakesh Mishra

pali Stone Mines accident

प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के पाली के नाडोल में स्टोन माइंस में एक हादसे ने मजदूर परिवार को झकझोर दिया। माइंस में 6 वर्षीय देवाराम अपने माता-पिता के पास खेल रहा था। इसी दौरान ऊपर से एक बड़ा पत्थर टूटकर उसके ऊपर गिर गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया।

15 से ज्यादा टांके लगे

बच्चे की पीठ पर 15 से अधिक टांके लगाए गए। जांच के बाद उसे वार्ड में भर्ती किया गया, लेकिन आंतरिक चोटों के कारण रात करीब साढ़े 9 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता प्रकाश कुमार राजसमंद जिले के निचला घाट के रहने वाले हैं। वे पत्नी कमली बाई और तीन बच्चों के साथ माइंस के पास झोपड़ी बनाकर रहते थे।
यह वीडियो भी देखें

सबसे बड़ा बेटा था देवराम

देवाराम उनका सबसे बड़ा बेटा था। अब उनके दो बच्चे 3 साल का दल्लू और 22 माह की सुनिता है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही देर रात शव को ले गए। इसके बाद परिवार ने देवाराम का अंतिम संस्कार किया। वहीं बड़े बेटे के निधन से परिवार में कोहराम छा गया।

Hindi News / Pali / राजस्थान में माता-पिता के पास खेल रहा था मासूम, अचानक गिरा बड़ा पत्थर, बच्चे की दर्दनाक मौत

ट्रेंडिंग वीडियो