उन्होंने कहा कि सरकार-प्रशासन तो प्रयास करते ही है लेकिन, जब तक जनजागरूकता व जनसहभागिता जब प्रत्येक व्यक्ति के अन्दर से ना हो तो तब तक ये कार्य सफल नहीं हो सकता है, इसके लिए शुरूआत प्रत्येक व्यक्ति को करनी होगी। इस अवसर पर उन्होंने सिक्किम में पर्यावरण संरक्षण की योजनाओं के बारे में बताया और नीति में बनाकर कुछ ऐसा करने का आहा्न किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मदन राठौड ने भी समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड मां के नाम अभियान चलाया और कहा कि प्रदेश सरकार में भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी पौधारोपण के लियेवृक्षारोपण अभियान चलाया और करोडोंपेड़ लगाए है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण को लाभ प्राप्त होता है और ये पुण्य का कार्य है।
इस अवसर पर कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भी सम्बोधित किया और पर्यावरण प्रकृति को सरंक्षित करने के लिये पेड लगाने पर जोर दिया साथ ही इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र के साथ प्रदेश सरकार ने इसके लियेवृहद् अभियान चलाया है और प्रयास किया है कि पेड जिन्दा भी रहे। उन्होंने कहा कि गिरादडा में जो पौधे कवाड ट्रस्ट द्वारा लगाए जा रहे है जो 7 लाख पौधे लगेंगे उसका सरंक्षण पांच साल बाद सरकार सरंक्षण करेगी।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद पाली पुष्प जैन ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस दौरान जिला प्रमुख रश्मि सिंह, पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख ने भी सम्बोधित करते हुए पौधारोपण करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कवाड चैरिटेबल ट्रस्ट के शांतिलाल कवाड व ट्रस्ट के अन्य सदस्यों ने पौधारोपण का परिचय दिया और कहा कि यहां आगामी दिनों में 7 से 11 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी आर के नैययर ने भी पौधारोपण के फायदे बताए। पर्यावरण को होगा लाभ आक्सी हब बनेगा लगेगे 11 लाख पेड तापमान में लगभग 10 डिग्री की गिरावट होगी। पाली विश्व के मानचित्र पर उभरेगा रिसर्च, पर्यावरण पर्यटन शिक्षा व रोजगार में भी होगी वृद्वि। इस अवसर पर राज्यपाल माथुर, कैबिनेट मंत्री कुमावत, राज्यसभा सांसद राठौड, जिला कलक्टर एलएन मंत्री, आयोजकों आदि ने भी पौधारोपण किया।
पौधारोपण में अहम सहयोग देने वालों का किया सम्मान
इस अवसर पर राज्यपाल माथुर व अन्य अतिथियों ने पाली पंचायत समिति प्रधान मोहिनी देवी व इस क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिये विभिन्न लोगों को राज्यपाल ने सम्मानित किया।
राज्यपाल माथुर को दिया गार्ड ऑफ आनर
इससे पहले राज्यपाल माथुर को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पुलिस के जवानों की ओर से गार्ड ऑफ आनर दिया गया और जिला कलक्टर मंत्री और एसपी जाट ने अगवानी कर स्वागत किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में डीएफओ पी बाला मुरूगन, एडीएम भवानी सिंह, उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र राणावत, कवाड ट्रस्ट के पदाधिकारी, यूआईटी पूर्व अध्यक्ष संजय ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, नरेश ओझा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।