scriptVideo: मारवाड़ की संस्कृति साकार, थिरके गेरिये | Video: | Patrika News
पाली

Video: मारवाड़ की संस्कृति साकार, थिरके गेरिये

सारजी महाराज मंदिर में किया गया आयोजन

पालीMar 14, 2025 / 08:32 pm

Rajeev

holi

सारजी महाराज मंदिर में नृत्य करते गेरिये।

पाली जिले के धनला गांव में धुलंडी पर सारजी महाराज मंदिर परिसर में गेर नृत्य का आयाजन किया गया। वहां उपासक लालाराम देवासी के सा​न्निध्य में आईमाता सीरवी समाज नई वडेर धनला के गेर नर्तकों ने परंपरागत तरीके से सारजी महाराज देव स्थान पर धोक लगाई और डांडिया खनकाए। गेर के दौरान जसाराम चौधरी ने गेर नृत्य करने की जानकारी दी। ग्रामीण लच्छाराम व पूर्व वार्ड पंच छोगालाललचेटा ने बताया कि गेरियों को माला पहनाकर बहुमान किया गया।
गेर नृत्य के दौरान महात्मा गांधी विद्यालय की कक्षा 9 की बेटी ममता चौधरी और कक्षा 7 की जयश्री सीरवी ने पैरों में घुंघरू बांधकर और हाथों में फैंसी छाते लेकर गेरियों के साथ कदम मिलते हुए नृत्य किया।

Hindi News / Pali / Video: मारवाड़ की संस्कृति साकार, थिरके गेरिये

ट्रेंडिंग वीडियो