पन्ना के बनौली के प्रसिद्ध कुआंताल मेले में यह घटना घटी। मेले के एक झूला संचालक की कार ने पांच लोगों को कुचल दिया। इससे गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
पुलिस ने बताया कि मेले में झूला संचालक रघुवीर शर्मा निवासी मऊरानीपुर, यूपी ने तेज रफ्तार में कार दौड़ाई। इसकी चपेट में आकर पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया में भर्ती कराया।
बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया
सिमरिया अस्पताल में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। 60 साल की प्यारी बाई की मौत हो गई जोकि बड़खेरा की निवासी थीं। बड़ा सवाल यह है कि झूला संचालक मेले में कार लेकर कैसे पहुंच गया।