scriptइलाहाबाद हाई कोर्ट के चार जजों का हुआ ट्रांसफर, ओम प्रकाश शुक्ला गए दिल्ली, अश्विनी कुमार मिश्रा चंडीगढ़  | Four judges of Allahabad High Court transferred | Patrika News
प्रयागराज

इलाहाबाद हाई कोर्ट के चार जजों का हुआ ट्रांसफर, ओम प्रकाश शुक्ला गए दिल्ली, अश्विनी कुमार मिश्रा चंडीगढ़ 

Allahabad High Court Transfer: इलाहाबाद हाई कोर्ट के चार जजों का ट्रांसफर हो गया है। अब इन्हे चंडीगढ़, दिल्ली और कर्नाटका भेजा गया है। आइए बताते हैं किसे कहां की तैनाती मिली है। 

प्रयागराजMay 27, 2025 / 06:58 pm

Nishant Kumar

Allahabad High Court

Allahabad High Court

Allahabad High Court Judge Transfer: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के इलाहबाद हाई कोर्ट के चार जजों का ट्रांसफर हो गया है। 26 मई 2025 यानी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज को दिल्ली, चंडीगढ़ और कर्नाटका भेजा गया है। जारी हुई अधिसूचना में देश के कुल 21 जजों का ट्रांसफर हुआ है। 

संबंधित खबरें

दिल्ली गए दो जज 

इलाहाबद हाई कोर्ट के जज विवेक चौधरी और ओम प्रकाश शुक्ला की तैनाती दिल्ली हाई कोर्ट में हुई है। अब वो दिल्ली हाई कोर्ट जाएंगे। 26 मई को जारी अधिसूचना में ये जानकारी दी गई है। 
Allahabad High Court Transfer
Allahabad High Court Transfer
वहीं अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में तैनाती मिली है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जयंत बनर्जी को कर्नाटक हाई कोर्ट भेजा गया है। जारी हुई अधिसूचना में इलाहबाद हाई कोर्ट में अन्य कोर्ट से किसी को ट्रांसफर नहीं मिला है।   

Hindi News / Prayagraj / इलाहाबाद हाई कोर्ट के चार जजों का हुआ ट्रांसफर, ओम प्रकाश शुक्ला गए दिल्ली, अश्विनी कुमार मिश्रा चंडीगढ़ 

ट्रेंडिंग वीडियो