scriptUP Board Result 2025: 10वीं में जालौन के यश और 12वीं में प्रयागराज की महक बनी टॉपर, देखें पूरी लिस्ट | UP Board Result 2025: U Aman becomes high school topper, more than 51 lakh students appeared in the exam | Patrika News
प्रयागराज

UP Board Result 2025: 10वीं में जालौन के यश और 12वीं में प्रयागराज की महक बनी टॉपर, देखें पूरी लिस्ट

UP Board 10 Result 2025: यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। परिणाम देखने के लिए छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जा सकते हैं।

प्रयागराजApr 25, 2025 / 01:28 pm

Krishna Rai

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम आज घोषित कर दिए। इस बार हाईस्कूल परीक्षा में जालौन के यश ने शीर्ष स्थान हासिल कर पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया है। इटावा के अंशी और बाराबंकी के अभिषेक ने दूसरा स्‍थान हांसिल किया है। वहीं, 12 वीं में प्रयागराज की महक ने पहला स्‍थान प्राप्त किया है।

हाईस्कूल में इटावा की अंशी और बाराबंकी के अभिषेक सेकेंड टॉपर

10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। 90.11 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए हैं। जालौन के यश ने टॉप किया है। उन्हें 97.83 प्रतिशत अंक मिले हैं। उन्होंने रसकेंद्रीय देवी इंटर कॉलेज से पढ़ाई की है। 97.67 प्रतिशत मार्क्स के साथ इटावा की अंशी और बाराबंकी के अभिषेक सेकेंड टॉपर बने हैं। तीसरे स्थान पर मुरादाबाद की रितू गर्ग, सीतापुर के अर्पित वर्मा, जालौन के सिमरन गुप्ता हैं। सभी को 97.50 अंक मिले हैं।

12वीं में साक्षी,शिवानी, आदर्श यादव और अनुष्का ने पाया दूसरा स्‍थान

इंटर में प्रयागराज की महक जायसवाल ने प्रदेश में टॉप किया है। महक को 97.20 % अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर अमरोहा की साक्षी, प्रयागराज की शिवानी सिंह, सुल्तानपुर के आदर्श यादव और कौशाम्बी की अनुष्का सिंह हैं। इन सभी के 96.80% अंक प्राप्त हुए हैं।
वहीं, इटावा की मोहिनी तीसरे स्थान पर है। इनके नंबर 96.40% अंक है। इस बार के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजाा मारी है। लड़कियों के पास होने का आंकड़ा लड़कों से 10% ज्यादा हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने रिजल्ट की घोषणा की है।
UP Board Result 2025, UP Board Result, upmsp.edu.in 2025, upmsp.In Result 2025, High School Result 2025, UP Board Result 10th, UP Board Result 2025 Class 10, upmsp Result 2025, UP Board Result upmsp, UP Result 2025, UP Board Result 10th 2025, UP Result, UP Board Result 2025 12th, UP Result Nic, upmsp, UP Board Class 10th Result 2025, Result 2025 UP Board, यूपी बोर्ड रिजल्ट, UP Board Result 12th, यूपी High School Ka Result, UP Board 12th Result 2025, UP board 10th result 2025, up board class 10th result, up high school result 2025, up 10th result 2025, up board sarkari result 2025, up 10th result direct link, up board result kese check kare, up board result Kaise check kare बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट रोल नंबर 2025, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 10th 12th, 10वीं 12वीं यूपी बोर्ड रिजल्ट, यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट रोल नंबर, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025, यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025, यूपी बोर्ड रोल नंबर 2025, यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा, यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025, यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2025

54 लाख से अधिक छात्रों ने कराया था पंजीकरण

इस वर्ष हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक पूरे प्रदेश में 8140 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुईं। यूपी बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, कुल 54,37,233 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 51,34,725 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,02,508 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह उपस्थिति का प्रतिशत 94.44 रहा।
यह भी पढ़ें

UP Board Results: यश प्रताप से लेकर सिमरन गुप्ता तक, ये हैं 10वीं के टॉपर, देखिए लिस्ट

15 दिनों में हुई कॉपियों की जांच

यूपी बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन कार्य पूरा किया। 19 मार्च से 2 अप्रैल तक मात्र 15 दिनों में तीन करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर लिया गया।

Hindi News / Prayagraj / UP Board Result 2025: 10वीं में जालौन के यश और 12वीं में प्रयागराज की महक बनी टॉपर, देखें पूरी लिस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो