CG Election 2025: वार-पलट-वार..
नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी अब काफी बढ़ चुकी है। शहरी सत्ता पर काबिज होने भाजपा और कांग्रेस दोनों दल जोर लगा रहे हैं। इसको लेकर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने बड़े नेता भी पहुंच रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस की ओर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज शहर पहुंचे थे। वे
कांग्रेस प्रत्याशी जानकी काटजू के पक्ष में रामभांठा में सभा ली। वहीं उप मुयमंत्री विजय शर्मा ने शहर के अतरमुड़ा आडिटोरियम में भाजपा के कार्यकर्ता समेलन में शामिल हुए।
प्रदेश को चला रहे चार-चार मुख्यमंत्री: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बैज
हमारी सरकार के समय में बिजली बिल आधा करने की योजना को समाप्त कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार के पास विजन नहीं है। वहीं जो विजन है है वह लूट और कमीशन खोरी का है। उन्होंने
प्रदेश सरकार को लेकर कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तो यह पता नहीं चल पा रहा है कि इसे कौन चला रहा है। इस प्रदेश में एक नहीं चार-चार मुख्यमंत्री हैं।
वहीं उन्होंने हमारी सरकार ने बीएड करने वाले लोगों को नौकरी दी थी, लेकिन भाजपा की सरकार ने उन्हें बर्खाश्त कर दिया गया। कानून व्यवस्था को लेकर उनका कहना था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म होकर चुकर गुंडाराज जंगलराज स्थापित है। बलौदा बाजार में एसपी व कलेक्टर आफिस जल जाता है। वहीं यह भी कहा कि हमारी सरकार ने जो पैसा छोड़ कर गया था उसी से विकास कार्य हो रहे हैं।
न कांग्रेस डरी है न डरने वाली है
वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रायगढ़ नगर निगम के दो प्रत्याशियों को डरा धमका और प्रलोभन देकर नामांकन वापस कराया गया। उनका कहना था कि इसी तरह प्रदेश में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों को डराने का काम किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस न डरी है न डरने वाली है। कांग्रेस को घोटाला मैनेजमेंट में मास्टरी: उप मुख्यमंत्री विजय
रायगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ता समेलन में शामिल होने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रायगढ़ पहुंचे थे। सोमवार शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में नगरीय निकाय चुनाव के उन्होंने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किाय। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने पूर्व
मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए एक आरोप पर कहा कि कांग्रेस को शराब घोटाला, कोयला घोटाला, पीएससी घोटाला सहित अन्य घोटाला करने में मास्टरी हासिल है। उनका कहना था कि इससे पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, जो विकास करने के बजाए हमेशा पैसा का रोना रोती थी, लेकिन विष्णुदेव साय की सरकार ने एक साल में ही कई विकास कार्य किए।
वहीं दीपक बैज के द्वारा लगाए गए दबाव में
कांग्रेस प्रत्याशियों का नामांकन वापस लेने की बात को लेकर उनका कहना था कि हमे हमारे काम पर विश्वास है, विष्णु की सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्य पर विश्वास है। कांग्रेस जब हारने लगती है तो आरोप लगाती है। ईवीएम को लेकर भी कांग्रेस आरोप लगाते हैं और जब उसी ईवीएम से जीत जाते हैं तो नए कपड़े पहन कर शपथ लेने जाते हैं। उनका कहना था कि सरकार ने जिस तेजी के साथ काम किया उस पर विश्वास है। जनता हमारी साथ देगी। किसी से किसी पर दबाव डालने की आवश्यकता है।
पूर्ण शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
नक्सलवाद को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का कहना था कि इस पर विभिन्न रणनीति के तहत काम चल रहा है। इसमें नक्सल पीड़ित, नई भर्ती सहित अन्य शामिल है। मार्च 2026 तक
नक्सल समाप्त होगा। बस्तर पूर्ण शांति की ओर बढ़ रहा है।