CG Suicide News: जहर सेवन कर ग्रामीण ने की खुदकुशी
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीडीह निवासी कीर्तन प्रधान पिता ईश्वर प्रधान (42 वर्ष)
खेती-किसानी का काम करता था। कुछ दिनों से उसके चचेरे भाइयों के साथ किसी बात को लेकर विवाद था। इससे वह परेशान रहता था। शुक्रवार की सुबह वह खेत गया और वहां सेवन कर लिया। इससे खेत में ही अचेत हो गया। सुबह करीब 10 बजे उसका पड़ोसी खेत की ओर गया तो उसकी नजर उस पर पड़ी और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए धरमजयगढ़ अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ रेफर कर दिया। दोपहर करीब तीन बजे मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान शाम करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह घटना की सूचना पर
चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंप दिया है। साथ ही मर्ग डायरी संबंधित थाना भेजने की तैयारी है।