scriptCG Election 2025: सभी नगर निगम में कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर, अब देखते है किसी होती है जीत.. | CG Election Congress and BJP in almost all the municipal corporations | Patrika News
रायपुर

CG Election 2025: सभी नगर निगम में कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर, अब देखते है किसी होती है जीत..

CG Election 2025: इस बार पार्षद के साथ-साथ महापौर पद के लिए भी कांग्रेस-भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी ताल ठोकी है।

रायपुरFeb 10, 2025 / 11:02 am

Shradha Jaiswal

CG Election 2025: सभी नगर निगम में कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर, अब देखते है किसी होती है जीत..
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ के रायपुर में छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी अंतिम दौर में पहुंच गई है। इस बार पार्षद के साथ-साथ महापौर पद के लिए भी कांग्रेस-भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी ताल ठोकी है। हालांकि इनका भविष्य बहुत अच्छा नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि जनता नगर निगम चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी को ही महापौर चुनती है।
यह भी पढ़ें

CG Election 2025: कांग्रेस ने जारी की दुर्ग जिले के 3 नगर पंचायतों के उम्मीदवारों की सूची, देखें नाम

CG Election 2025: 10 नगर निगम में केवल दो बार निर्दलीय प्रत्याशी जीते

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में अब तक हुए नगर निगम चुनाव में केवल दो बार निर्दलीय प्रत्याशी महापौर का चुनाव जीत सके हैं। वर्तमान में 10 नगर निगम के लिए चुनाव हो रहा है। इसमें दुर्ग नगर निगम को छोड़कर शेष नौ नगर निगमों में पार्टी प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय भी चुनाव मैदान में है। राज्य निर्माण के बाद पहली बार 2004 में नगरीय निकाय चुनाव हुए थे। अब तक केवल दो निगम में निर्दलीय चुनाव जीत सके हैँ। चिरमिरी नगर निगम में कांग्रेस से बागी होकर के. डमरू रेड्डी ने चुनाव जीता था।

रायगढ़ में किन्नर ने बनाया था रेकॉर्ड

इसके अलावा रायगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी मधु किन्नर एक बार महापौर का चुनाव जीतने में कामयाब रहीं। हालांकि कुछ निकायों में कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। दुर्ग नगर निगम में महापौर पद के लिए केवल दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इस वजह से यहां कांग्रेस-भाजपाआपातकाल पर विधानसभा में आमने-सामने आए कांग्रेस, भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं, रायपुर, दुर्ग और कोरबा नगर निगम में महिला का महापौर बनाना तय है। यह तीनों सीट महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
निकाय चुनाव में रायगढ़ का चुनाव काफी महत्वपूर्ण हुआ है। यहां की जनता ने निर्दलीय प्रत्याशी मधु किन्नर को चुनाव में जीत दिलाई थी। रायगढ़ में इससे पहले महापौर पद के लिए कोई भी निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव नहीं जीता था। छत्तीसगढ़ में पहली बार कोई किन्नर महापौर चुनी गई थीं।

हर बार बदल जाता है मतदाताओं का मन

प्रदेश के कई नगर निगम ऐसे हैं, जहां मतदाताओं का मन हर बार बदल जाता है। राजनांदगांव नगर निगम में एक बार भाजपा तो एक बार कांग्रेस का प्रत्याशी महापौर बन रहा है। कोरबा और जगदलपुर नगर निगम में दो बार भाजपा और दो बार कांग्रेस का प्रत्याशी महापौर बना है। वहीं, रायपुर में पिछले 15 साल से महापौर के पद पर कांग्रेस का कब्जा है।
इस बार दो महिला प्रत्याशी आमने-सामने हैं। वहीं, दुर्ग नगर निगम के शुरुआती तीन चुनाव में भाजपा का कब्जा था। वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस महापौर बना था। धमतरी नगर निगम में दो बार चुनाव हुए है। एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस ने चुनाव जीता है। इस बार धमतरी नगर निगम में महापौर पद के लिए कांग्रेस का कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं है।

Hindi News / Raipur / CG Election 2025: सभी नगर निगम में कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर, अब देखते है किसी होती है जीत..

ट्रेंडिंग वीडियो