CG Weather: जानें कहां-कितना तापमान?
वहीं न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रहा। सबसे ठंडा
अंबिकापुर रहा, जहां पारा 9.8 डिग्री पर रहा। एक तरह से वहां शीतलहर जैसी स्थिति रही। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। फरवरी के आखिरी सप्ताह में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन काफी गर्म गुजर रहा है। वहीं सुबह व रात में हल्की ठंड है।
उत्तर छत्तीसगढ़ में तो अंबिकापुर, जशपुर व मैनपाट जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम है। मार्च के शुरुआती दिनों में राजधानी समेत कुछ इलाकों में पारा 38 से 39 डिग्री पर पहुंच सकता है। माैसम विभाग के पूर्वानुमान से तो ऐसा ही लग रहा है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में अभी भी उत्तर से ठंडी हवा आ रही है। इसलिए रात व सुबह में हल्की ठंड तो दिन काफी गर्म है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री तक अधिक है।
दुर्ग में 35 डिग्री के करीब पारा
गुरुवार को दुर्ग में 34.9 डिग्री अधिकतम तापमान रहा जो समान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा था। वहीं राजनांदगांव में पारा 34.5 डिग्री रहा जो सामान्य से अधिक रहा। बिलासपुर में दिन का पारा 1 डिग्री ज्यादा
CG Weather: यहां दिन के तापमान में गुरुवार को 1 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई।
बिलासपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री था जो गुरुवार को 33.7 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं रात का पारा 18 डिग्री से बढ़कर 19.8 डिग्री पहुंच गया है। जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा था।
बस्तर में तापमान स्थिर
संभाग के जिलों में भी दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। गुरुवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री रहा, यह सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल से 0.8 अधिक था।