scriptDraupadi Murmu Visit Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ आ सकती है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, विधानसभा का करेगी दौरा | President Draupadi Murmu may come to Chhattisgarh | Patrika News
रायपुर

Draupadi Murmu Visit Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ आ सकती है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, विधानसभा का करेगी दौरा

Draupadi Murmu Visit Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा अपनी रजत जयंती मना रहा है, और इसी अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यदि राष्ट्रपति का दौरा तय होता है, तो यह राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण होगा।

रायपुरMar 05, 2025 / 04:41 pm

Love Sonkar

Draupadi Murmu Visit Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ आ सकती है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, विधानसभा का करेगी दौरा
Draupadi Murmu Visit Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे की संभावनाएं जताई जा रही हैं। वे राष्ट्रपति 24 मार्च को राज्य विधानसभा के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं। इस दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा अपनी रजत जयंती मना रहा है, और इसी अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यदि राष्ट्रपति का दौरा तय होता है, तो यह राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण होगा। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस कॉलेज के 12 कर्मचारियों ने मांगी इच्छा मृत्यु, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जानें वजह?

24 मार्च को करेंगी विधानसभा का दौरा

भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वे राज्य विधानसभा का दौरा करेंगी और विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मु के इस दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है, वहीं प्रशासनिक स्तर पर उनकी यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने की तैयारी की जा रही है।
उनके आगमन को लेकर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। राष्ट्रपति के इस दौरे से छत्तीसगढ़ में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। उनके कार्यक्रम का विस्तृत विवरण जल्द जारी किया जाएगा।

Hindi News / Raipur / Draupadi Murmu Visit Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ आ सकती है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, विधानसभा का करेगी दौरा

ट्रेंडिंग वीडियो