Crime: गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं
घायल होने वालों में संजय चंद्रा और परमेश्वर चंद्रा (चंद्रा परिवार) और राजू पटेल, अशोक पटेल (पटेल परिवार) शामिल हैं। कुछ अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। यह घटना
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान की चुनावी हार से जुड़ी हुई है। गणेश्वर चंद्रा के परिवार ने आरोप लगाया कि पटेल परिवार ने उनकी हार में भूमिका निभाई थी।
इस विवाद के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं। 5 मार्च को दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ। गणेश्वर चंद्रा की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 5 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। संभव है कि जल्द इस केस में गिरफ्तारियां भी हों।
चुनावी रंजिश है घटना की वजह
Crime: पिछले दिन हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गणेश्वर चंद्रा परिवार से परमेश्वर चंद्रा पंच का चुनाव लड़ रहा था। इस दौरान उसी वार्ड में रहने वाला अवल पटेल परिवार मतदाता था। चंद्रा परिवार को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस हार का आरोप उन्होंने पटेल परिवार पर लगाया।
जिसको लेकर बीच-बीच में विवाद हो रहा था। एक मार्च को अवल पटेल ने गाली-गलौज की सूचना पर बिलाईगढ़ पुलिस को दी थी। जिसके बाद गणेश्वर चंद्रा के खिलाफ
बिलाईगढ़ पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत केस दर्ज किया था।