Weather Update: अधिकतर तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा रहा
हालांकि पहाड़ी इलाका होने के बावजूद प्रदेश में सबसे गर्म होना चौंकाने वाला है। गौर करने वाली बात ये है कि न केवल रायपुर या
दंतेवाड़ा, बल्कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी बढ़ गई है। इन स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री तक बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन हाेने की संभावना नहीं है। रायपुर में सोमवार को अधिकतर तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री ज्यादा रहा। यह जगदलपुर से भी ज्यादा रहा।
फरवरी के तीसरे या आखिरी सप्ताह में बढ़ता था पारा
पिछले 10 सालों का अधिकतम तापमान का विश्लेषण करें तो पता चलता है कि इतना अधिकतम तापमान फरवरी के पहले सप्ताह में कभी नहीं रहा। इतना तापमान फरवरी के तीसरे या आखिरी सप्ताह में रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी पड़ने की मुख्य वजह उत्तर भारत से ठंडी हवा कम आना है। यही ट्रेंड रहा तो कुछ स्थानों पर मार्च में लू चलने की संभावना है।
Weather Update: पिछले 10 सालों में फरवरी का अधिकतम तापमान
वर्ष तापमान तारीख
2015 35.8 26 2016 37.1 21 2017 35.7 22 2018 35.7 25, 26 2019 34.8 25 2020 32.5 22 2021 36.2 28 2022 34.4 27 2023 36.2 22, 23 2024 34.4 20
प्रमुख स्थानों का तापमान इस तरह…
स्थान अधिकतम तापमान
माना 35.0 बिलासपुर 33.3 पेंड्रारोड 31.6 अंबिकापुर 29.7 जगदलपुर 35.4 दुर्ग 34.6 राजनांदगांव 34.8