इसके लिए स्व सहायता समूह से जुड़ीं 2 लाख महिलाओं की मदद लेकर गांव-गांव में जन जागरूकता रैली के साथ कार्यशाला रखकर महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा संबंधित जानकारी भी देंगी।
Patrika Mahila Suraksha: 2 लाख से अधिक महिलाओं देंगी जागरुकता संदेश
फुलबासन इस बीच पीडि़त
महिलाओं से रूबरू होने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगी। प्रकरण को स्थानीय स्तर पर सुलझाने का प्रयास होगा। अगर पुलिस की मदद लेनी होगी तो सीधे एसपी तक बात पहुंचाई जाएगी।
इस अभियान के तहत जिले के बड़ी आबादी वाले गांवों में कार्यशाला रखेंगे। इस कार्यशाला में गांव के प्रमुख लोगों के साथ ही समूह से जुड़ी महिलाओं को शामिल करेेगे। इससे पीडि़त और प्रताडि़त महिलाएं सामने आएंगी। फुलबासन ने बताया कि
महिला सुरक्षा को लेकर लंबे समय से उनके मन में योजना थी पर पत्रिका की ओर से की गई पहल से इसे आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।