स्कूलों के हाल केस -1 सागर के देवरी विकासखंड में शासकीय माध्यमिक शाला झुनकू ग्राम में स्कूल के नाम पर केवल बिल्डिंग की सुविधा है। स्कूल में कंप्यूटर लैब नहीं है। लाइब्रेरी नहीं होने की वजह से पुस्तकें अलमारी में कैद हैं। बुनियादी सुविधाएं भी विद्यार्थियों को नहीं मिल रही है।
केस-2 राहतगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मीरखेड़ी में विद्यार्थियों को लैब व लाइब्रेरी की सुविधा नहीं मिल रही है। यहां 11 वीं व 12 वीं क्लास के विद्यार्थियों को बेसिक कंप्यूटर विषय ही नहीं पढ़ाया गया। सुविधा ना होने की वजह से छात्र-छात्राओं को एआई की जानकारी नहीं है।
60 फीसदी स्कूलों में व्यवस्था 60 सरकारी स्कूलों में डिजिटल लैब, स्मार्ट क्लास व लाइब्रेरी का इंतजाम है। एआई के दौर में लगातार स्कूलों को लैब व लाइब्रेरी के लिए बजट मिल रहा है। स्कूलों में निर्माण कार्य व फर्नीचर के इंतजाम किए जा रहे हैं।
अरविंद जैन, जिला शिक्षा अधिकारी एक्सपर्ट व्यू स्मार्ट क्लास रूम में शुरू हो पढ़ाईनिजी स्कूलों में एआई कोर्स शुरू हो गया है। मिडिल व हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई कराई जा रही है। आने वाले समय में इस क्षेत्र में ही रोजगार की संभावनाएं हैं। अभी संभाग सहित पूरे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास से पढ़ाई करानी होगी। कंप्यूटर में बेसिक के साथ एआई से पढ़ाई शुरू करनी होगी। तकनीकी शिक्षा से ही विद्यार्थी आगे बढ़ सकेंगे।
के कृष्ण राव, आईटी विशेषज्ञ